Betul News: शाहपुर क्षेत्र से युवती के गायब होने पर परिजन चिंतित, अपहरण की जताई आशंका
Betul News: Family worried over girl's disappearance from Shahpur area, fear of kidnapping
Betul News: शाहपुर तहसील अंतर्गत मोतीढाना क्षेत्र से एक 23 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में युवती की मां ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर पुत्री की शीघ्र तलाश की मांग की है।

Betul News: यह है मामला
आवेदन के अनुसार आवेदिका ज्ञानलता दास ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री विगत 22 दिसंबर को सुबह लगभग 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर तलाश किए जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Betul News: आवेदन में बताइए यह भी तथ्य
ज्ञानलता दास ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उन्हें आशंका है कि उनकी पुत्री किसी युवक के संपर्क में थी और संभवतः उसी के साथ गई हो सकती है। हालांकि इस संबंध में पुलिस द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परिजनों ने युवती की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मामले की गंभीरता से जांच किए जाने का अनुरोध किया है।

Betul News: गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
आवेदिका के अनुसार इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। आवेदिका का कहना है कि पति के निधन के बाद वह अकेले परिवार का दायित्व संभाल रही हैं और घटना के बाद से मानसिक रूप से व्यथित हैं।
Betul News: शीघ्र कार्रवाई की मांग
आवेदिका ने एसपी से मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने निवेदन किया है कि उनकी लापता पुत्री की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



