Indoreहैल्थ

Digital Addiction: बच्चों के लिए डिजिटल दुनिया, लेकिन सीमाओं के साथ

Digital Addiction : The Digital World for Kids, But With Limitations

Digital Addiction: यह एक बहुत सामान्य चिंता है कि आज के समय में बच्चे अपने आप को मोबाइल से दूर नही रख पा रहे है और न ही अपने माता पिता के कहने पर मोबाइल छोड़ रहे है,मोबाइल फ़ोन ने भले ही हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है , लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हानिकारक हो सकता है | मोबाइल की लत बच्चों में चिंता , तनाव और अवसाद जैसी मनोवैज्ञानिक समस्यायें पैदा कर सकती है , और यही से कई सारी परेशानिया उत्पन्न होना चालू होती है |

Digital Addiction
Digital Addiction

यह भी पढ़े: Kolkata Rape Murder Case: पॉलीग्राफी टेस्ट में सामने आया सच , मामले को लेकर हर दिन हो रहे है नए खुलासे

Digital Addiction: मोबाइल चलाने से रोकने पर मां और बहन पर किया केस

इंदौर की एक ऐसी घटना जिसमे अपने बच्चे को मोबाइल चलाने से रोकना माँ और बहन पर भारी पड़ गया | यह मामला इंदौर के सिमरोल क्षेत्र का है , जहा एक 13 साल के एक बच्चे ने अपनी माँ और बहन पर मारपीट का केस दर्ज कराया है |

हमें मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा 7वीं कक्षा का छात्र है , उसने बताया की उसने स्कूल में अपनी माता का नंबर दिया था , तो स्कूल से सम्बंधित सारे मेसेज माँ के फ़ोन पर ही आते थे |

Digital Addiction: दरअसल बच्चा अपनी छोटी बहन के साथ अपने दादा के घर पर रहता था , शनिवार से छुट्टियां लगने पर वह अपने माँ के पास लौटे थे | माँ से दूर रहने की वजह से हफ्ते भर के स्कूल के मेसेजेस वह नही देख पता था |
सोमवार की स्कूल की एक्टिविटीज के मेसेजेस देखने के लिए उसने उसकी माँ का फ़ोन लिया था , इसी बात पर उसकी माँ ने उसे डाटना चालू कर दिया , और उसके साथ मारपीट कर दी , जिससे उसे चोट आ गई | वहां मौजूद बहन ने भी उसके साथ मारपीट चालू कर दी , छोटी बहन बचाने आई तो उसे भी पीटा | जिसके बाद बच्चे ने माँ और बहन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर कराया है |

यह भी पढ़े: Indore News : इंदौर की आईबस में अचानक उठा घातक धुआं, यात्रियों ने बस से कूदकर बचाई जान, जानें पूरी घटना

Digital Addiction: बच्चों के टीवी-मोबाइल चलाने पर रोक लगाई तो कर दिया माँ बाप को दी हाई कोर्ट में टक्कर

इंदौर के चन्दन नगर इलाके में रह रहे दो बच्चो ने अपने माता पिता के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया था , पुलिस के मुताबिक 25 अक्टूबर 2021 को 21 साल की बेटी और 8 साल का बच्चा पुलिस ठाणे आए और अपने माता पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया था|
बच्चों का ऐसा कहना था की उनके माता पिता उन्हें मोबाइल और टीवी चलाने से रोकते थे | बच्चो ने ठाणे में केस दर्ज किया जिसके बाद पुलिस ने भी ऐसी ऐसी धाराएँ लगाई जिसमे माता पिता को सीधा सात साल तक की सजा हो सकती थी|
माता पिता ने भी बच्चो को हाई कोर्ट में टक्कर दी थी |

Digital Addiction
Digital Addiction

यह भी पढ़े: Travelogue: सफर में सुरक्षा और सावधानी, सेल्फ एक्सपीरियंस By Kartik Trivedi

Digital Addiction: माँ ने फोन पर बात करने से मना किया तो फंदे से लटक गया 17 साल का विनय

पिछले साल का एक मामला , जिसमे इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के एक छात्र को उसकी मां ने फ़ोन पर बात करने से रोका तो एक 11वीं के छात्र ने सीधा फांसी ही लगा ली , 17 साल का वह छात्र फोन पर बात कर रहा था उसी वक्त उसकी मां ने उस से फोन छीन लिया और उसे पढ़ने बैठने के लिए बोला । इस बात से वह इतने गुस्से में आ गया कि उसने सीधा फांसी ही लगा ली |

Digital Addiction
Digital Addiction

बच्चों को मोबाइल से पूरी तरह से दूर रखना संभव नहीं हो सकता है। लेकिन, आप उनके मोबाइल उपयोग को सीमित करके और उन्हें अन्य गतिविधियों में शामिल करके उनके शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित कर सकते हैं।

याद रखें, डिजिटल दुनिया का हिस्सा बनना बुरा नहीं है, लेकिन संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

Digital Addiction: बच्चों को डिजिटल दुनिया का लाभ उठाने दें, लेकिन साथ ही उन्हें वास्तविक दुनिया में भी जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करें।

बच्चों को मोबाइल चलाने से रोकना कोई गुनाह नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार माता-पिता का कर्तव्य है।

यह भी पढ़े: Betul Crime News:कोठीबाजार क्षेत्र में चल रहा है लाखों का जुआ, कट रही हजारों की नाल

__________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button