ट्रेंडिंगहैल्थ

International Tea Day 2025: बस एक चाय और मिल जाए

International Tea Day 2025: Just get one more tea

International Tea Day 2025: जब ज़िंदगी की थकान शब्दों से नहीं उतरती, तो लोग एक कप चाय में डूबकर सुकून तलाशते हैं। इसी सुकून को तलाशते हुए हर साल 21 मई को दुनियाभर में International Tea Day मनाया जाता है, लेकिन हमारे देश में तो हर दिन चाय का दिन होता है। फिर भी यह खास दिन हमें एक मौका देता है कि हम उस पेय को थोड़ा और महसूस करें, जिसने न सिर्फ हमारी थकान उतारी, बल्कि हमारे रिश्तों को भी जोड़ा है। आज के दिन सिर्फ चाय की चुस्कियों को नहीं, बल्कि उनसे जुड़े हर एहसास, हर बात, हर याद को मनाने का दिन है।

International Tea Day 2025

International Tea Day 2025: चाय की तलब – सुकून की पुकार

चाय की तलब सिर्फ कैफीन की चाह नहीं होती, ये उस सुकून की पुकार होती है जिसे हम भीड़-भाड़ और भागदौड़ में खो बैठे हैं। जब मन घबराता है, दिल भारी हो जाता है या ज़िंदगी उलझी सी लगती है, तब दिमाग कहता है – “एक चाय और मिल जाए।” वो चाय कई बार कोई जवाब नहीं देती, पर उसकी गर्माहट बहुत से सवालों को ठंडा कर देती है। यही तो जादू है इस चाय का—कम बोलती है, पर बहुत कुछ कह जाती है।

International Tea Day 2025: भारत में चाय: रिश्तों की मिठास से जुड़ी

हमारे यहां चाय को मज़ाक में “सर दर्द की गोली” कहा जाता है, लेकिन अगर गहराई से देखें तो यह मज़ाक नहीं, हकीकत है। किसी को ज़रा भी दर्द हो, तनाव हो या थकावट – पहला इलाज होता है, “एक कप चाय पी लो।” मोहल्ले के नुक्कड़ से लेकर बड़े कॉर्पोरेट दफ्तरों तक, चाय वो डोर है जो लोगों को आपस में जोड़ती है। नए रिश्ते बनते हैं, पुराने रिश्ते फिर से जी उठते हैं – और इन सबका साक्षी बनता है चाय का प्याला।

International Tea Day 2025

 

International Tea Day 2025 : फायदा भी, पर थोड़ी सावधानी भी

चाय मन को शांत करती है, सोच को साफ करती है और थकान को मिटा देती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय, खासकर खाली पेट या बार-बार पीना, सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। नींद में खलल, पेट की जलन, या डिहाइड्रेशन – ये सब ज़रूरत से ज़्यादा चाय की निशानियाँ हैं। इसलिए चाय ज़रूर पिएं, लेकिन माप में और समझदारी से। तब ही तो वो हर चुस्की सुकून देगी, बोझ नहीं।

International Tea Day 2025

International Tea Day 2025: अम्मार इक़बाल की कुछ लोकप्रिय पंक्तियाँ हैं, जो चाय के व्यक्तित्व को दर्शाती हैं और चाय की तलब का सबसे खूबसूरत इज़हार करती हैं –

डेढ़ कमरे की एक दुनिया में

एक बिस्तर है कुछ किताबें हैं

आने-जाने का एक दरवाज़ा

ख़ैर आता भी कौन है घर में

नामलेवा रफ़ाक़तों के अमीं

दूर के कुछ क़रीबी रिश्तेदार

कुछ नए और कुछ पुराने यार

ला-उबाली से चार-छ: शायर

एक ज़हनी मरीज़ा कद्दाला

कुछ ख़वातीन जिनका ज़िक्र नहीं

ख़ैर मुझको भी कोई फ़िक्र नहीं

आएं-जाएं कोई बला से मेरी

दोस्ती हो गई क़ज़ा से मेरी

अब यही तौर चाहिए मुझको

चाय एक और चाहिए मुझको।

Penned By: Anushka Binjwe ✍🏻

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button