Betul Political News: विवादों के बीच ‘महामंत्री’ का प्रमोशन तय?
Betul Political News: Is the promotion of 'General Secretary' confirmed amid controversies?
Betul Political News: बैतूल जिले में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इसी बीच एक मोर्चे के जिला महामंत्री का नाम तेजी से जिला अध्यक्ष पद के लिए उभरता नजर आ रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है और घोषणा कभी भी हो सकती है।

Betul Political News: कॉल रिकॉर्डिंग कांड के बावजूद अध्यक्ष पद की चर्चा तेज
चर्चा इसलिए भी गर्म है क्योंकि कुछ दिन पहले कथित रूप से एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें संबंधित महामंत्री कथित तौर पर संगठन के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते सुनाई दे रहे थे। वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन इस मुद्दे पर संगठन के भीतर और बाहर दोनों जगह सवाल उठे थे।
Betul Political News: फर्जी तो अब तक शिकायत क्यू नहीं ?
जब इस विषय में कुछ पत्रकारों ने संबंधित महामंत्री से सवाल किए, तो उन्होंने रिकॉर्डिंग को फर्जी बताया। हालांकि, अब तक इस मामले में साइबर सेल में कोई औपचारिक शिकायत या एफआईआर दर्ज होने की सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Betul Political News: खड़े हो सकते है नए सवाल
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि विवादों के बावजूद उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो यह संगठन के अंदर अनुशासन और आचार संहिता को लेकर नए सवाल खड़े कर सकता है।

Betul Political News: घोषणा पर टिकी निगाहें
अब सबकी निगाहें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। क्या चौक-चौराहों की चर्चाएं सच साबित होंगी या अंतिम क्षण में समीकरण बदलेंगे इसका फैसला आने वाले दिनों में हो जाएगा।
- यह भी पढ़ें: Indore News: धार्मिक कायदों पर भारी सत्ता के धुरंधर
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“


