बैतूल

Betul Samachar : हिंदू संगठन के नेताओं की हॉकी, डंडे से जमकर हुई पिटाई

Betul Samachar: Leaders of Hindu organization were beaten severely with hockey sticks.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, दोनों पक्षों में शराब के नशे में हुई कहासुनी

Betul Samachar : हिंदू संगठन के नेताओं की हॉकी, डंडे से जमकर हुई पिटाई

 WHATSAPP GROUP

Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। कोठी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि हिंदू संगठन के लोगों के साथ हॉकी, डंडे से जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हिंदू संगठन का एक नेता शराब के नशे में था। इसी दौरान अन्य युवक भी कोठीबाजार में शराब के अड्डे पर बैठकर शराब पी रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर दोनों ही पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान ही युवकों ने शराब के नशे में हिंदू संगठन के नेता की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बचाव के लिए आए अन्य वरिष्ठ हिंदू संगठन नेताओं के भी साथ मौके पर मारपीट हुई। (Betul Samachar)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : आनंददायक तरीके सीखने में एफएलए प्रभावी

Betul Samachar : हिंदू संगठन के नेताओं की हॉकी, डंडे से जमकर हुई पिटाई

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि यह मामला कोठी बाज़ार कोतवाली थाने के 1 किलोमीटर दूरी का ही बताया जा रहा है। फिर भी इस मामले में कोई एफ़आइआर दर्ज नही हुई है। पिटाई करते हुए कई राहगीरों ने देखा जिसका विडियो भी किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीच शहर में मारपीट का यह घटनाक्रम होता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि इस प्रकार बीच बाजार लोग एक-दूसरे पर हमला करेंगे तो आम आदमी अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य आध्यात्मिक साधना शिविर 18 से

Betul Samachar : हिंदू संगठन के नेताओं की हॉकी, डंडे से जमकर हुई पिटाई

मामले की पड़ताल करने पर पता चला है कि यह मामला कोठी बाज़ार बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ है। बस स्टैंड के उपर छत पर हिन्दू नेता अन्य दो साथियों के साथ बैठ पर शराब पी रहे थे। उसी बस स्टैंड पर और भी कुछ युवा अपने दोस्तों के साथ शराब का नशा करते हुए बैठे थे। तभी कुछ पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, तभी दोनो पक्षों का विवाद होने लगा और युवकों ने एक वरिष्ठ हिन्दू संगठन नेता की पिटाई करने लगे। तभी भागते हुए वे शराब दुकान के सामने पहुंचे। वहीं से एक युवा नेता भागने में कामयाब हो गया, वहीं दूसरा पकड़ा गया। युवकों ने उसकी लात घूसों हाकी से पिटाई कर दी। पिटाई में युवक के कपड़े तक फट गए हैं। (Betul Samachar)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने दिया प्रशिक्षण, विधुत मंडल पेन्शनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button