Betul Today News : आनंददायक तरीके सीखने में एफएलए प्रभावी
Betul Today News: FLA is effective in making learning enjoyable
पालकों ने बच्चों की प्रगति को मेले में जांचा, व पुरूस्कृत किया

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। बच्चों को खेल-खेल में कहानियां, तुकबंदी, गतिविधियां, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करने के उद्देश्य को लेकर मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता एफएलएन मेले का आयोजन गौठाना स्कूल में किया गया। जिसमें पालकों ने अपने बच्चों की प्रगति व विकास को देखा और परखा। माताओं ने अपने बच्चों का बौद्धिक, भाषा, शारीरिक, गणित की तैयारी, बच्चों का कोना एवं भाषा विकास के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे जिस पर बच्चों ने उत्साह के साथ उत्तर दिए।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य आध्यात्मिक साधना शिविर 18 से
Betul Today News : आनंददायक तरीके सीखने में एफएलए प्रभावी
पालकों व शिक्षकों ने आनंददायक तरीके से एफएलएन मेले में उपस्थित सभी लोगों को खेल-खेल में शिक्षण की अनेक गतिविधियों से अवगत कराया। जिससे पालक अपने बच्चों की प्रगति देखकर संतुष्ट नजर आए। इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश चौकीकर, शिक्षक तनवीर खान, प्रभारी प्रधानपाठक मदनलाल डढोरे, जनशिक्षक नेमीचंद मालवीय व मोनिका वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से निश्चित ही बच्चों में सिखने की प्रवृत्ति का तेज गति से विकास होता है व बच्चों का स्कूल के प्रति रूझान बढ़ता है। उत्कृष्ट उत्तर देने वाले बच्चों को पुरूस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, पालक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
खबर ये भी हैं : Betul News : ब्युरो ने ठंड से बचने किए कंबल वितरण



