Betul Today News : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने दिया प्रशिक्षण, विधुत मंडल पेन्शनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न
Betul Today News: Training given to avoid online fraud Electricity Board Pensioners Association meeting concluded

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। मध्य प्रदेश विधुत मंडल पेन्शनर एसोसिएशन का स्नेह सम्मेलन और मासिक बैठक गायत्री लॉन आमला में संपन्न हुई। कार्यक्रम प्रांतीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में और बीआर नरवरे के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर हैल्प एज इन्डिया के चीफ कोआर्डिनेटर राकेश डांगे द्वारा डिजिटल ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का प्रशिक्षण और टोल फ्री नंबर 14567 की जानकारी दी। सचिव एमएम अंसारी ने केन्द्रीय कार्यकारिणी द्वारा विधुत पेन्शनर्स की प्रमुख मांग पेंशन गारंटी केंद्र के समान मंहगाई राहत, कैश लैस चिकित्सा बीमा, 30 जून को सेवानिवृति पर वेतनवृद्धि के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर शीघ्र चर्चा की जानकारी दी।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : आनंददायक तरीके सीखने में एफएलए प्रभावी
Betul Today News : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने दिया प्रशिक्षण, विधुत मंडल पेन्शनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न
बैठक को बीआर नरवरे,राज्य पेन्शनर संघ सिसोदेजी,आरडीयादव आरआर वराठे, श्री देव,जेएस इथेपे, जनपद अधिकारी एसनंदा,द्वारा संबोधित किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डीके तिवारी ने संगठन की गतिविधियां की जानकारी दी। बीपी धामोंडे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अमृत खण्डवे, सरस्वति खण्डवे, शीला मालवी,अनीता उइके रेखा नागले ललित सिसोदिया, प्रेमलाल पवार, रमेश मंसूरीया, लक्ष्मन नावगे, गया दीवान, बंशी यादव, किशन सराटकर, धनराज गुजरे, बालक कापसे,शेषराव हुरमाडे सहित 150 से अधिक पेन्शनर्स मौजूद थे।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य आध्यात्मिक साधना शिविर 18 से



