Betul News : कोल माइंस सेवानिवृत कर्मचारी संघ एचएमएस की महत्वपूर्ण बैठक 15 दिसंबर दिन शुक्रवार को 11 बजे शहीद भवन में आयोजित की गई है। संघ के अध्यक्ष डीके साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कोयला खदान भविष्य निधि आयुक्त के कार्यालय से आया लेटर नंबर 520 एवं 521 पीपीओ नंबर पेंशन रिवीजन पर विशेष चर्चा तथा 7 दिसंबर 2023 को ऑल इंडिया कोल पेंशनर्स एसोसिएशन की मीटिंग में लिए गए फैसले पर विचार विमर्श किया जाएगा। पीके सिंह राठौड़ एवं पूर्व सीएमडी आरबी माथुर के पत्र पर भी सीआईएल सीएमडी के पत्रों पर विशेष सुझावों पर विचार कर दोपहर 12 बजे जिला अधिकारी को प्रधानमंत्री एवं कोयला मंत्री के नाम कोल पेंशनरों के 6 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन दिया जाएगा। संघ ने सभी कोल पेंशनर साथियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर पेंशन में रिवीजन डीए वर्ष 2017 से ग्रैजुयटी में क्या लाभ मिलेगा, जानकारी प्राप्त कर ज्ञापन देने में अपना अपना सहयोग प्रदान करें। अपील करने वालों में अध्यक्ष डीके साहू, महामंत्री डीआर झरबडे, अजय सिंह राजपूत, माणिकराव कापसे, नागोराव वागद्रे, राजेश अवस्थी, एनपी मिश्रा, बीआर गवाडे, उमराव उबनारे भाउराव पाटणकर, सुखराम पवार, अशोक सेलकरी, शिवदयाल चौकीकर, रामदास पंडाग्रे, कृष्ण उबनारे, पांडुरंग वरवडे, पूरनलाल, मंगल मालवीय, लखन बारंगे, गोबरीसिंह, बारेलाल, सरजेराव पाटील, रामाधार सोनी, शिवप्रसाद, रामभरोस, अजाबराव, प्रदेश मानक प्रसाद वाईकर शामिल है।
Related Articles

Betul Municipal Council Controversy: सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
March 1, 2026

Betul forest department action: घर के भीतर अवैध सागौन का गुप्त कारखाना, वन विभाग की दबिश में खुला राज, 45 नग चिरान जब्त
February 27, 2026

