Crimeट्रेंडिंग

Betul Bus Drivers Negligence: बस चालकों की मनमानी पर लगाम कब? कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस

Betul Bus Drivers' Negligence: When will the arbitrary behavior of bus drivers be curbed? Despite the crackdown, the situation remains the same.

Betul Bus Drivers Negligence: जिले में बस चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। बस स्टैंड से निकलते ही कई बसें मुख्य मार्गों और चौराहों पर मनमाने ढंग से रुक रही हैं। सवारियां भरने की होड़ में यातायात नियमों की खुली अनदेखी की जा रही है, जिससे शहर में बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।

Betul Bus Drivers Negligence

Betul Bus Drivers Negligence: कार्रवाई के बावजूद नहीं दिख रहा सुधार

सबसे गंभीर बात यह है कि पूर्व में कार्रवाई किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा। कुछ दिनों की सख्ती के बाद फिर वही ढर्रा शुरू हो जाता है। इसका खामियाजा आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Betul Bus Drivers Negligence: सड़क पर अचानक रुकती बसें बढ़ा रहीं हादसे का खतरा

अचानक सड़क पर रुकती बसें हादसों का खतरा भी बढ़ा रही हैं। सवाल यह उठता है कि यदि कार्रवाई हुई है तो उसका स्थायी असर क्यों नहीं दिख रहा? क्या निगरानी व्यवस्था कमजोर है या नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में कमी रह गई है?

Betul Bus Drivers Negligence

Betul Bus Drivers Negligence: व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी कड़ी निगरानी

शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सिर्फ औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि निरंतर और कड़ी निगरानी की आवश्यकता है। वरना “कुछ दिन की सख्ती, फिर वही मनमानी” का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button