ट्रेंडिंग

Illegal Sand Mining: नर्मदा किनारे अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी-पोकलेन समेत कई मशीनें जब्त

Illegal Sand Mining: कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह, एसडीओपी रोशन जैन और खनिज विभाग के दल द्वारा 03 अप्रैल को भैरूंदा में अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं करने पर रेत से भरे हुए 02 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए गए, जिन्हें भैरूंदा थाने की अभिरक्षा में दिया गया है।

Illegal Sand Mining

Illegal Sand Mining: मशीनें हुई जप्त

इसी प्रकार ग्राम सीलकंठ में नर्मदा नदी के किनारे अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन करते पाए जाने पर 03 जेसीबी, 02 पोकलेन, 01 लोडर मशीन और 01 पनडुब्बी ट्रैक्टर जब्त किए गए। इसी प्रकार ग्राम चोरसाखेड़ी में 01 जेसीबी और 01 लोडर मशीन जब्त कर गोपालपुर थाने की अभिरक्षा में दी गई।

Illegal Sand Mining

Illegal Sand Mining: कार्यवाही में मुख्य भूमिका

यह कार्रवाई भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह, एसडीओपी रोशन जैन, तहसीलदार सौरभ शर्मा, खनिज निरीक्षक खुशबू वर्मा, नायब तहसीलदार रामदास गोरले, पटवारी राजेश धनवारे, जितेंद्र सिकरवार, श्री अविनाश कदम, मोहन नागर, नीलेश राठौर, तोपसिहं सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस के दल द्वारा की गई।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button