ट्रेंडिंग

Fake Doctor in Mhow: महू में फर्जी डॉक्टर का गेम, Medzone पर प्रशासन का एक्शन

Fake Doctor in Mhow: Fake doctor's game in Mhow, administration takes action against Medzone

Fake Doctor in Mhow: महू क्षेत्र में एक कथित फर्जी डॉक्टर का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार Medzone Medical नाम से संचालित क्लिनिक और मेडिकल स्टोर के कागजात, डिग्री और लाइसेंस की जांच के बाद प्रशासन ने क्लिनिक को सील कर दिया है।

Fake Doctor in Mhow

सूत्रों के मुताबिक आरोपी पर बिना वैध डिग्री के इलाज करने और लोगों को गुमराह करने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने क्लिनिक से जुड़े सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही जा रही है।

Fake Doctor in Mhow: अवैध गतिविधियों पर चला प्रशासन का डंडा

जांच के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए Medzone Medical क्लिनिक को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि और भी गड़बड़ियां सामने आती हैं तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Fake Doctor in Mhow: वीडियो में सामने आए लोगों के बयान

घटना के बाद कई स्थानीय लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों के बयान और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें क्षेत्रवासी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते नजर आ रहे हैं।

Fake Doctor in Mhow: जांच जारी रखने की आवश्यकता

उल्लेखनीय है कि महू क्षेत्र में इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और आगे भी सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में आवश्यक है कि प्रशासन अभी से सतर्क रहकर लगातार जांच और निगरानी करता रहे, ताकि फर्जी डॉक्टरों के इस खेल पर समय रहते लगाम लगाई जा सके और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो।

✍🏻अक्षय पाण्डेय (संवाददाता इंदौर/महू)

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button