Taj Tea MRP Scam: “वाह ताज!” – एक जुमला जो बरसों से हर भारतीय की ज़ुबान पर है। चाहे सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, ताज की चाय से बेहतर साथी शायद ही कोई हो। लेकिन क्या इस ‘वाह ताज’ का अनुभव हमें अलग-अलग कीमतों पर मिलता है?

हाल ही में फेसबुक पर सीए प्रदीप खण्डेलवाल ने अपना जो अनुभव साझा किया, उसमें एक सवाल उठता है: फेसबुक पोस्ट “ये क्या गोरखधंधा है… ताज की चाय का 1 किलो का pkt अमेजन से बुलवाया तो MRP 670/- जिस पर भी डिस्काउंट… लोकल मार्केट से वही 900/-… आखिर ये है क्या गोरखधंधा?” क्या ये गोरखधंधा है या फिर इसके पीछे कोई और कारण छिपा है?
Taj Tea MRP Scam: एमआरपी (MRP) की असलियत
एमआरपी यानी “मैक्सिमम रिटेल प्राइस” वो अधिकतम मूल्य होता है जिस पर किसी प्रोडक्ट को बेचा जा सकता है। ये कानूनन निर्धारित होता है और इसमें सभी प्रकार के टैक्स और मार्जिन शामिल होते हैं। सवाल ये है कि अगर एमआरपी से ज्यादा मूल्य पर सामान बेचा जाता है, तो क्या ये गैर-कानूनी है? जवाब है – हाँ! लेकिन कभी-कभी खेल सिर्फ एमआरपी तक सीमित नहीं रहता। ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के बीच की होड़, ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट और प्रोमोशन्स, ये सब मिलकर इस गोरखधंधे का हिस्सा बन जाते हैं।
लेकिन यहां मामला ऐसा है कि ऑनलाइन एमआरपी 670 रुपए और ऑफलाइन एमआरपी 900 रूपए तो आखिर यह कैसे संभव है या कुछ तो धोखा है।
Taj Tea MRP Scam: एमआरपी का फर्क और ग्राहकों की उलझन
आखिरकार, ग्राहक के लिए सबसे बड़ी उलझन तब पैदा होती है जब उसे एक ही प्रोडक्ट अलग-अलग कीमतों पर मिलता है। जहाँ ऑनलाइन में एक ग्राहक को सस्ती चाय मिलती है, वहीं लोकल मार्केट में उसी प्रोडक्ट के लिए ज्यादा कीमत देनी पड़ती है। ये ग्राहक के मन में सवाल खड़े करता है: क्या ये धोखा है? या फिर सिर्फ मार्केटिंग की चाल?

Taj Tea MRP Scam: नियमों का क्या कहना है?
कानून के अनुसार, कोई भी रिटेलर किसी एक ही प्रोडक्ट को अलग अलग MRP पर नहीं बेच सकता। अगर ऐसा हो रहा है तो वो पूरी तरह गैर-कानूनी है और ग्राहक इसकी शिकायत कर सकता है। लेकिन जब डिस्काउंट की बात आती है, तो रिटेलर्स MRP से कम पर भी बेच सकते हैं, बशर्ते इसका असर उनकी लागत पर न पड़े।

- यह भी पढ़े : Indore viral video controversy: इंदौर में अश्लील रील बनाकर वायरल करने वाली युवती पर केस दर्ज
Taj Tea MRP Scam: ये साफ़ है कि आज के डिजिटल युग में, कीमतों का गोरखधंधा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। लेकिन अगर आप सजग हैं, जानकारी रखते हैं और अपने अधिकारों का उपयोग करते हैं, तो आप इस खेल में फंसने से बच सकते हैं। ताज की चाय जैसी ब्रांडेड चीज़ें हमारे जीवन का हिस्सा बन गई हैं, लेकिन हमें ये समझना होगा कि बाजार की चालों से सावधान रहना जरूरी है।
आखिर में, “वाह ताज!” का आनंद लें, लेकिन अपनी मेहनत की कमाई का सही उपयोग करना न भूलें।
- यह भी पढ़े : Betul Police News: बैतूल पुलिस को खुला चैलेंज
लेखिका : अनुष्का बिज़वे ✒️
___________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें”



