बैतूल

Betul Samachar : नाटक मरणोपरांत में प्रेम संवेदना और दुख के बीच जन्मा संवाद, 40 मिनट की प्रस्तुति में कलाकारों ने अभिनय के जरिए किया कहानी को साकार

Betul Samachar: A dialogue born between love, sympathy and sorrow in the drama posthumous, in a 40-minute presentation, the actors made the story come true through acting

Betul Samachar : नाटक मरणोपरांत में प्रेम संवेदना और दुख के बीच जन्मा संवाद, 40 मिनट की प्रस्तुति में कलाकारों ने अभिनय के जरिए किया कहानी को साकारBetul Samachar : (बैतूल)। संगीत नाटक अकादमी एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आदिम कल्चरल एंड वेलफ़ेयर सोसायटी बैतूल द्वारा 6 अगस्त 2023 को दिन रविवार को अग्रसेन भवन घोड़ाडोंगरी में सुरेंद्र वर्मा द्वारा लिखित एवं राकेश वरवड़े द्वारा निर्देशित नाटक मरणोपरांत का मंचन किया गया।

इस अवसर पर नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश की नाट्य संस्था ऋतु रंगशाला आर्ट्स एंड कल्चर, गोटेगॉव द्वारा कलीम ज़फ़र के निर्देशन में रंग संगीत की प्रस्तुति दी गई एवं आयुष सिंह द्वारा स्वरचित कविता एवं गगनराज उईके द्वारा भवानी प्रसाद मिश्र की कविता का पाठ किया गया। दर्शकों ने इस रंगमंचीय प्रस्तुति का आनंद लिया।

मरणोपरांत नाटक विवाहेत्तर संबंधों को दर्शाता है कि हममें से हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में हर संभव खुशी हासिल करना चाहते हैं। लेकिन किसी एक की खुशी किस तरह दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, यही इस नाटक का मूल भाव है। इसमें मुख्य रूप एक स्त्री केंद्र में है, जिसकी मृत्यु के बाद उसके पति और प्रेमी की एक मुलाकात होती है। इसके बाद नाटक की पूरी कहानी फ्लैश बैक में चलती है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button