Betul News : फिर हुआ तिरंगे का अपमान! बैतूल के आठनेर के ग्राम सातनेर में बाजार चौक पर फहराया उल्टा झंडा
Betul News : Tricolor insulted again! Inverted flag hoisted at the market square in village Satner of Aathner of Betul
Betul News : आज पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव यानी 15 अगस्त उमंग, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मना रहा है. आजादी का यह 77वां पर्व के मौके पर देश के हर राज्य से जश्न की तस्वीरें समाने आ रही हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के बैतूल जिले कि आठनेर के ग्राम सातनेर से जो तस्वीर सामने आई है वह देश के लिए बेहद अपमानजनक है. यहां सातनेर के अम्बेडकर चौक राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि यह उल्टा झंडा भूल बस फहराया है।भूल बस उल्टा झंडा फहरा दिया गया। लेकिन विशेष व्यक्ति को अपनी गलती का एहसास हुआ तो मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भारत का झंडा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है. राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराना या फिर उसका अपमान करना कानूनन जुर्म है।
ध्वज को फहराते समय केसरिया रंग ऊपर और हरा रंग नीचे की तरफ रहना चाहिए. लेकिन वहां मौजूद लोगो को यह भी नहीं पता की राष्ट्रीय ध्वज का कौन सा रंग ऊपर रहता है. राष्ट्रध्वज के अपमान और मामले की गंभीरता को देखते हुए। इस संबंध में सजा का प्रावधान है, जो कि मामला दर्ज करने के साथ 3 साल की सजा तक भी हो सकती है।



