बैतूल

Betul Crime News : सरेआम आयोजन और जुलूस में वारदात को अंजाम दे रहे अपराधी

Betul Crime News: Criminals are committing crimes in public events and processions.

  • बैतूल मांग रहा एसपी सिमाला लोग बोल रहे: नए कप्तान

  • साहब की परफार्मेंस दिखाई नहीं देती, अपराधियों में भी खौफ नहीं

    Betul Crime News : सरेआम आयोजन और जुलूस में वारदात को अंजाम दे रहे अपराधी

Betul News : पुलिस कप्तान से यदि अपराधी खौफजदा नहीं हैं तो मान लीजिये की अपरोधियों की मनमानी तो चलेगी। चौक-चौराहों पर चर्चा का बाजार गर्म है कि नए एसपी साहब से अपराधियों में अब तक खौफ का माहौल पैदा ही नहीं हुआ है। ऐसा लगता नहीं कि किसी नए एसपी ने बैतूल में आमद दी है, हालांकि महीनों को चुके हैं लेकिन एक भी ऐसा एक्शन जिसका रिएक्शन अपराधियों के बीच खौफ पैदा कर सके अब तक देखने में नहीं आया है। यही वजह है कि लोग कहने लगे हैं कि इससे तो अच्छा पुरानी एसपी मैडम ही थीं, जो सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर और अपराधियों के अपराध से पहले उनका ऐसा एक्शन होता था कि महीनों अपराधी अपने दड़बे से बाहर नहीं आते थे।

ऐसा लगता है कि विधानसभा चुनाव ड्यूटी ने कप्तान साहब सहित पूरे अमले को इतना थका दिया है कि उनकी थकान नए मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बाद भी नहीं उतरी है, खैर जो भी हो शहर में अपराधी बेखौफ अपराध कर रहे हैं और किसी को भनक नहीं है, सटोरी, जुंआड़ी, नशेड़ी शहर के चौक चौराहों और सुनसान जगह पर अपने फड़ जमकार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन चौक चौराहों और शहर से पुलिस और पुलिस का खौफ नदारद है। ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त चल रही है तो वहीं रात की गश्त भी कभी कभार देखने को मिल रही है, जो भी हो लेकिन अपराधी मस्त हैं और पुलिस पस्त है। (Betul Crime News)

खबर ये भी हैं : RBI Report : पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर, RBI ने दी चेतावनी, कहा-लागू करने से थम जाएगा विकास

Betul Crime News : सरेआम आयोजन और जुलूस में वारदात को अंजाम दे रहे अपराधी

  • बाबा काल भैरव की पालकी यात्रा के दौरान मोहित ने सिर में मारा चाकू
  • मोहित रैकवार का फोटो हमारे पास है, मगर हम छाप नहीं रहे हैं क्योंकि ये अपराधियों में खुदको हीरो समझेगा

पिछले दिनों 6 दिसंबर को बाबा काल भैरव की भव्य पेशवाई यात्रा चक्कर रोड भैरव गढ़ से निकली थी। धर्म के आरंभ के लिए सैकड़ों लोग बाबा काल भैरव की यात्रा में चल रहे थे, इसी दौरान मोहित रैकवार नामक अपराधी ने यात्रा में एक श्रद्धालु के सिर में चाकू मार दिया। जिससे श्रद्धालु लहू लुहान होकर घायल हो गया। इस बात की रिपोर्ट गंज पुलिस थाने में की गई है। कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है इसके पूर्व भी मोहित रैकवार ने पेट्रोल डालकर आग लगाने और लूट जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर चुका है। कुल मिलाकर यह अपराधी मानसिकता से ग्रसित है और अपराधी किस्म का व्यक्ति है, समय रहते यदि पुलिस इस अपराधी पर शिंकजा कस देती है भविष्य में इसका शिकार होने से लोग बच सकते हैं।

खबर ये भी हैं : Garlic Price Hike : सर्दी आते ही लहसुन के दामों ने छुआ आसमान! अब इतनी बढ़ गई है कीमत

फर्से से फोड़ी आंख, पेट्रोल डालकर लगाई आग (Betul Crime News)

पूरे सालभर भले ही शहर में शांति का माहौल कायम रहे, लेकिन गणेश विसर्जन के जुलूस और रामनवमीं के जुलूसों में रावणरूपी अपराधी प्रकट हो ही जाते हैं। दरअसल पूरे सालभर जो शहर में दिखाई नहीं देते वे अपराधी सार्वजनिक धार्मिक आयोजनों में प्रकट हो जाते हैं और वारदात को अंजाम देकर फाड़ी हो जाते हैं। इसी तरह रामनवीं के जुलूस में रोशन प्रधान नामक युवक पर अपराधियों ने हमला बोल दिया था जिसमें उसपर फर्से से वार किया गया जिससे उसकी एक आंख फूट गई।

रोशन के जीवन में एक आंख चली जाने से अंधेरा छा गया है। आखिरकार खुलेआम हिन्दुओं के धार्मिक आयोजनों की शोभायात्रा, जुलूस में ये अपराधि कहां से प्रकट हो जाते हैं इसकी भनक किसी को नहीं लग पाती है। पुलिस का खुफिया तंत्र बस यहीं फेल साबित हो रहा है। यदि पुलिस का खुफिया तंत्र मजबूत हो तो ऐसे अपराधियों को अपराध करने के पहले ही धरदबोचा जा सकता है, लेकिन घटना होने के बाद हरकत में आने वाली पुलिस घटना से पहले चौकस नहीं हो रही है।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News :  पुत्र की मृत्यु होने पर उसके वृद्ध पिता की हेमंत खंडेलवाल ने की मदद

Betul Crime News : सरेआम आयोजन और जुलूस में वारदात को अंजाम दे रहे अपराधी

आखिर ये आते कहां से हैं… (Betul Crime News)

पुलिस महकमे में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए एक मजबूत खूफिया तंत्र की आवश्यकता होती है। बिना इसके पुलिस का काम चल ही नहीं सकता, लेकिन बैतूल में देखने में आ रहा है कि पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेलुअर दिखाई दे रहा है। या तो तंत्र फेलुअर है या फिर पुलिस…सवाल यह उठता है कि बड़े आयोजनों और जुलूसों में बिन बुलाए मेहमान की तरह ये अपराधी आखिर आ कहां से जाते हैं? आते हैं और अपराध को अंजाम देकर चले जाते हैं, यानी पुलिस को अतापता ही नहीं रहता है कि कौन अपराधी ने कौन सा अपराध कर दिया, इसका मतलब साफ है कि निगरानी भी कमजोर हो गई है।

नहीं तो पहले के समय में अपराधी शहर में निकला नहीं कि पुलिस को खबर हो जाती थी कि कहां-कहां से गुजरा और शहर में क्या किया या क्या करने की फिराक में था। खैर जो भी लेकिन चौक चौराहे, पान ठेले और और अंडे, बिरयानी की दुकानें इन दिनों अघोषित बार बन गए हैं, दो दो पैग मारते हुए यहां रोज आप शराबियों, नशेडिय़ों को देख सकते हैं, अपराध होना इसी के बाद की जड़ है। कुलमिलाकर शहर की इस अव्यवस्था को अव्यवस्थित पुलिसिंग कहा जाए तो कोई समस्या नहीं होगी।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : सर्विस रोड नहीं बनने से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन -1

दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं (Betul Crime News)

ये जो उपद्रवी लोग आते है और शोभायात्रा में आकर विवाद करके चले जाते हैं जिनसे समिति के लोगों का दूर-दूर तक का कोई वास्ता नहीं रहता है। ये लोग आते कहां से यह भी नहीं पता है जिनको ना कभी देखा है ना कभी इनसे पहचान हुई है ऐसे लोग जुलूस में आते हैं और लड़ाई झगड़ा करके मारपीट करके चले जाते हैं।

दीपेश श्रीवास, आयोजक, राम नवमी शोभायात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन समिति

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button