बैतूल

Betul Today News : जिला पंचायत सदस्य रामचरण इड़पाचे ने 38 वी बार किया रक्तदान

Betul Today News: District Panchayat member Ramcharan Idpache donated blood for the 38th time

Betul Today News : जिला पंचायत सदस्य रामचरण इड़पाचे ने 38 वी बार किया रक्तदानBetul Today News : (बैतूल)। सेवा भावी लोग इंसानियत का फर्ज अदा कर आपात स्थिति में रक्त की जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर लोगों को नया जीवनदान दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल में सामने आया।

जहां आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता भैंसदेही, आठनेर वार्ड नं 19 से क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य रामचरण इड़पाचे को जरूरतमंद को रक्तदान की आवश्यकता पड़ने की सूचना मिलने पर उन्होंने जिला चिकित्सालय में 38 वी बार रक्तदान किया। साथ ही उनके भतीजे कमल धुर्वे ने मरीज चंद्रकिशोर को रक्त की अति आवश्यकता पड़ने पर जीवन काल में चौथी बार रक्तदान किया।

रक्त दाताओं की ब्लड बैंक में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सर्जरी और दुर्घटनाओं के कारण कई बार लोगों का काफी ब्लड लॉस हो जाता है, ऐसी स्थिति में रक्‍तदान के जरिए जरूरतमंदों के शरीर में खून की पूर्ति की जा सकती है और उनकी जान को बचाया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति 3 माह के अंतराल से रक्तदान कर सकता है यानी अगर वो स्‍वस्‍थ है तो अपने जीवन में हर तीन महीने बाद रक्‍तदान कर सकता है। मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष मुन्नालाल वाड़िवा ने जिला पंचायत सदस्य रामचरण को सेवाभावी कार्य के लिए बधाई दी।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button