Chhindwara News : रामचरितमानस पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा होंगे पुरुस्कार,प्रमाण पत्र वितरण
छिंदवाड़ा/सावरी : रामचरितमानस पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 30 जुलाई 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवरी बाजार और सेकेंड स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल सांवरी बाजार में रामचरित मानस पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा छठवीं से 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की गई। पहले वर्ग में कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 39 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए तथा दूसरे वर्ग में कक्षा 9 वीं से 12 वीं के 149 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। परीक्षा में रामचरितमानस के बालकांड और सुंदरकांड से 30 प्रश्न और एक लघु उत्तरीय प्रश्न पूछा गया था। इस वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को बागेश्वर धाम- पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज स्वयं हनुमान मंदिर सिमरिया श्रीराम कथा पंडाल से सभी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी को सम्मानित और पुरस्कार वितरित करेंगे। परीक्षा परिणाम 4 अगस्त को घोषित किया जाएगा और पुरस्कार वितरण 5 अगस्त को होगा। प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये और प्रमाण पत्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एव सांसद नकुल नाथ द्वारा प्रदान किया जाएगा।प्रतियोगिता के आयोजन में नीरज सूर्यवंशी,अनिल सोनी,राकेश वस्त्राने, दिनेश विश्वकर्मा, शोभा पटवारी, विमलेश्वरी रामटेके कुमारी पूजा विन्जवे,अंजली पवार,संध्या पवार, वसीम खान सर, कुमारी प्राची पटवारी,रमाकांत पवार मुकेश राजनकर आसुस सूर्यवंशी शैलेन्द्र साहू राजेंद्र सूर्यवंशी एवं प्रवीण देशमुख ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।



