Chhindwara News : न्यायालय में बढ़ते प्रकरणों को कम करने के लिए समाधान आपके द्वार की 5 अगस्त से लगेगा शिविर
विधिक सहायता व जिला प्रशासन के सहयोग से छिंदवाड़ा में आमजनमानस के लिये 5 अगस्त 2023 से समाधान आपके द्वार योजना होंगी।
छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत न्यायालय में बढ़ते प्रकरणों को कम करने के उद्देश्य से विधिक सहायता अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिला प्रशासन को साथ मे लेकर विभिन्न विभागों से जैसे वन विभाग ,विद्युत विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से जो प्रकरण शमनीय योग्य या जुर्माना लेकर वही विभागों के द्वारा निपटने योग्य है। उनका समाधान स्थानीय रुप से किये जायें अनावश्यक न्यायालय तक न जायें इसीलिये विधिक सहायता व जिला प्रशासन के माध्यम से सस्ता सुलभ वह त्वरित न्याय प्रदान किया जा सकता है और न्यायालय में बढ़ते प्रकरणों को कम किया जा सकता है। 5 अगस्त 2023 से सभी विभागों में स्थानीय स्तर पर लोक अदालत व विधिक सहायता के माध्यम से त्वरित न्याय प्रदान किया जाएगा विजय खोब्रागडे जिला विधिक सहायता अधिकारी से मिली जानकारी दके मुताबिक जिला प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है और यह समाधान योजना आपके द्वार सफल होगी।



