ट्रेंडिंगबैतूल

Betul Municipal Council Controversy: सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Betul Municipal Council Controversy: Assistant Grade-1 employee accuses colleagues of mental harassment

Betul Municipal Council Controversy: नपा बैतूल में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी सुभाष प्रजापति द्वारा कोतवाली थाने में आवेदन प्रस्तुत कर सहायक राजस्व निरीक्षक पुष्पराव महस्की एवं सहायक राजस्व निरीक्षक महिला कर्मचारी के विरुद्ध अनर्गल शिकायतों के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है।

Betul Municipal Council Controversy

Betul Municipal Council Controversy: आवेदक ने दी जानकारी

अपने आवेदन में सुभाष प्रजापति ने उल्लेख किया है कि वे पूर्व में नगर पालिका परिषद बैतूल की राजस्व शाखा में लिपिकीय कार्य से जुड़े हैं और वर्तमान में आठनेर में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि नपा में वसूली का कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है और प्रशासनिक स्तर पर कर्मचारियों के बीच कार्य विभाजन किया गया है।

Betul Municipal Council Controversy: पूर्व में की गई शिकायत अभी तक लंबित

आवेदन के अनुसार पूर्व में की गई एक शिकायत की जांच जिला स्तर पर लंबित है। इसी क्रम में उनके विरुद्ध एक अन्य शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें कथित रूप से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि संबंधित तिथि को अवकाश दिवस होने तथा स्वयं के आठनेर में पदस्थ होने की स्थिति में लगाए गए आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।

Betul Municipal Council Controversy

Betul Municipal Council Controversy: व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक छवि हो रही प्रभावित

सुभाष प्रजापति ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि लगातार शिकायतें किए जाने से उनकी व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने का अनुरोध किया है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button