बैतूल

Jhallar News: ₹5 लाख में बनी ‘बिना पुल की पुलिया’, रामजीढाना में निर्माण पर उठे सवाल

Jhallar News: A 'culvert without a bridge' built for ₹5 lakh, questions raised over construction in Ramjidhana

Jhallar News: ग्राम पंचायत झल्लार के रामजीढाना से कामिदा ढाना मार्ग पर हुए एक पुलिया निर्माण ने सरकारी बजट के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ करीब ₹5 लाख की भारी-भरकम राशि से कल्वर्ट का निर्माण कराया गया है, जिसे देखने के बाद ग्रामीणों ने इसे ‘बिना पुल की पुलिया’ का नाम दे दिया है।Jhallar News

Jhallar News: हैरान हो रहे ग्रामीण

तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं कि मौके पर महज दो कंक्रीट के पाइप डालकर ऊपर से मिट्टी-मुरम बिछा दी गई है। इस दिखावे के निर्माण को देखकर ग्रामीण हैरान हैं कि इतनी मामूली सी औपचारिकता में ₹5 लाख का सरकारी बजट कैसे खप गया। न तो यहाँ कोई मजबूत कंक्रीट का ढांचा बनाया गया है और न ही सुरक्षा के इंतजाम हैं, जिससे पहली ही तेज बारिश में इसके धंसने का खतरा मंडरा रहा है।Jhallar News

Jhallar News: उच्च स्तरीय जांच की मांग

अब ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज कर दी है। जनता का सीधा सवाल है कि पंचायत रिकॉर्ड में दर्ज तकनीकी स्वीकृति, माप पुस्तिका और वास्तविक निर्माण का मिलान कराया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं।

संवाददाता लक्की राने की रिपोर्ट

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“ 

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button