Jobs

Cheapest course for JEE and NEET : अब सस्ते में होगी मेडिकल और इंजीनर की पढ़ाई, सबसे कम कीमत में लॉन्च हुआ कोर्स

Cheapest Course For JEE/NEET : Now medical and engineering studies will be cheap, the course launched at the lowest price

Cheapest course for jee and neet : अब सस्ते में होगी मेडिकल और इंजीनर की पढ़ाई सबसे कम कीमत में लॉन्च हुआ कोर्स 

Cheapest Course For JEE/NEET : देश में सबसे बड़े एक्‍जाम में से एक नीट और जेेेईई के तैयारी हर वर्ष लाखों की संख्‍या में विद्यार्थी करते है। विद्यार्थियों और उनके परिवार के सामने खासकर हिन्‍दी माध्‍यम से पढाई करने वाले छात्रों को इनकी भारी-भरकम कोचिंग की फीस समस्‍या होती है। लेकिन अब विद्यार्थियों को फीस की चिंता किए बिना इस परीक्षा की तैयारी एकदम सस्‍ते दाम पर कराई जा रही है।

देश का अग्रणी कोचिंग संस्‍थान मोशन एजुकेशन अब पूरे देश के बच्‍चाें के लिए कम दाम वाला पैकेज लेकर आया है। इसमें बच्‍चों को अन्‍य कोचिंग की तुलना में काफी कम दाम पर उसी स्‍तर की पढ़ा़ई कराई जाएगी। इसके अलावा मोशन संस्‍थान की टीम ने ऑनलाईन तैयारी भी सस्‍तेे में कर सकते है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी उपलब्‍ध करा रहे है…

लांच हुआ सस्‍ता एजुकेशन प्‍लान (Cheapest Course For JEE/NEET)

मोशन एजुकेशन के फाउंडर नितिन विजय ने कहा कि जैसा कि आपको विदित है मोशन परिवार पिछले डेढ़ दशक से नीट एवं जेईई की तैयारी करवा रहा है एवं हजारों विद्यार्थी मोशन से पढ़कर डॉक्टर एवं इंजीनियर बनकर देश की सेवा कर रहे हैं। कोटा ने देश ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में अपने नाम का परचम फहराया है। इसलिए हर कोई विद्यार्थी कोटा में पढ़कर बोर्ड के साथ-साथ ही जेईई एवं नीट जैसी परीक्षाओं में सफल होने की इच्छा रखता हैं।

आज कोटा आने वाले विद्यार्थियों के परिजनों की चिंता केवल अच्छी कोचिंग ढूंढना ही नही है बल्कि अपने बच्चे के लिए शांत एंव सुरक्षित होस्टल, शुद्ध एवं स्वास्थवर्धक खाना, अच्छा स्कूल आदि ढूंढना भी है। विगत वर्षों में हमने देखा है कि हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए ऐसा कोई संस्थान नही है जो इन सभी आवश्यकताओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध करा सके जिससे विद्यार्थियों को यहां वहा न भटकना पड़े, अतः विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोशन एजुकेशन ने एक ही प्रांगण में विद्यार्थियों को कोचिंग, स्कूल एवं होस्टल की सम्पूर्ण सुविधा प्रदान करने का निर्णय किया है।

अब हिंदी माध्यम के विद्यार्थी मोशन के इस प्रयास में जुड़कर बिना किसी संशय के अपनी तैयारी कर पाएंगे। चूंकि हिंदी माध्यम के अधिकतर विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश से आते है एवं उनके लिए कोचिंग होस्टल, स्कूल, मेस आदि के लिए बहुत सारी राशि देना संभव नही होता है अतः संस्थान ने ये निर्णय लिया है कि विद्यार्थियों को न्यूनतम फीस में ’मोशन प्रयास’ कोर्स के माध्यम से बेहतरीन सुविधाएं दी जाए।

Cheapest course for jee and neet : अब सस्ते में होगी मेडिकल और इंजीनर की पढ़ाई सबसे कम कीमत में लॉन्च हुआ कोर्स 

मोशन प्रयास क्यों है विशेष?(Cheapest Course For Jee/Neet)

मोशन एजुकेशन कोटा का प्रयास बैच हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जा रहा है। इस बैच मे विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ हिंदी माध्यम के विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा श्रेष्ठ शैक्षणिक माहौल में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।

कोटा कोचिंग में ऐसा पहली बार है जहां, हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं अलग रूप मे दी जाएगी एवं सिर्फ सेलेक्शन करवाया जाना एक लक्ष्य होगा। इतना ही नहीं, प्रयास बैच मे हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति को समझते हुए इसे काफी हद तक बजट के अनुकूल बनाया गया है ताकि किसी भी तरह बाधा विद्यार्थी को समझौता करने पर मजबूर नहीं करें।

मोशन प्रयास के अंतर्गत विद्यार्थियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?(Cheapest course for jee and neet )

मोशन प्रयास के अंतर्गत कोचिंग, हाॅस्टल, भोजन एवं स्कूल की सुविधा दी जाएगी जिससे परिजन इन सभी आवश्यकताओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता को लेकर निश्चिंत हो सकें एवं विद्यार्थी अपना सम्पूर्ण ध्यान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा सकें ।

मोशन प्रयास में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री किस भाषा में प्राप्त होगी?

मोशन प्रयास के अंतर्गत विद्यार्थियों की सुविधानुसार सम्पूर्ण पाठ्य सामग्री ; स्टडी मटेरियल, टेस्ट सीरीज, डेली प्राॅब्लम प्रेक्टिस शीट इत्यादि हिंदी माध्यम में उपलब्ध होगी जिससे उन्हें समझने में कोई समस्या ना हो और विद्यार्थी मन लगाकर अध्ययन कर सकें।

क्या हाॅस्टल, स्कूल एवं भोजन आदि की फीस मोशन प्रयास की फीस के अतिरिक्त होगी?

Cheapest course for jee and neet : अब सस्ते में होगी मेडिकल और इंजीनर की पढ़ाई सबसे कम कीमत में लॉन्च हुआ कोर्स 

मोशन प्रयास में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए कोचिंग एवं स्कूल के साथ साथ ही 31 मार्च 2024 तक हाॅस्टल एवं भोजन की सभी सुविधाएं एक ही फीस में होगी। जहां प्रयास कोर्स फीस रुपए 1,80,000/-. जमा कराने के पश्चात विद्याार्थी पूरी तरह से मोशन एजुकेशन की जिम्मेदारी पर होगा।

मोशन प्रयास में 11वीं एवं 12वीं के हिंदी-इंग्लिश जैसे अनिवार्य विषय की तैयारी के लिए कोई सुविधा होगी?

मोशन प्रयास के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार बोर्ड परीक्षाओं की दृष्टि से हिंदी एवं इंग्लिश जैसे विषयों की तैयारी भी विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाई जाएगी जिससे विद्यार्थी को बेहतर बोर्ड स्कोर में भी मदद मिल सकेगी।

मोशन प्रयास के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं के लिए किस तरह से हाॅस्टल की सुविधा प्रदान की जाएगी?

मोशन प्रयास में छात्र एवं छात्राओं के लिए पृथक-पृथक हाॅस्टल की व्यवस्था होगी जिससे वे शांत एवं सुरक्षित वातावरण में अध्ययन कर सकें।

मोशन प्रयास के अंतर्गत अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को क्लासरूम कोचिंग के अतिरिक्त और क्या सुविधा मिलेगी?

मोशन प्रयास के अंतर्गत अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को क्लासरूम कोचिंग के अतिरिक्त मोशन लर्निंग एप की सुविधा भी दी जाएगी जिससे वे वीडियो लेक्चर के माध्यम से रिवीजन कर सकते हैं और क्लास की लाइव रिकाॅडिंग को फिर से दोहराने के साथ साथ ही अपने स्तर के अनुसार टेस्ट देकर अपनी तैयारी को परख सकते हैं।

Cheapest course for JEE and NEET : अब सस्ते में होगी मेडिकल और इंजीनर की पढ़ाई, सबसे कम कीमत में लॉन्च हुआ कोर्स

मोशन प्रयास में क्या केवल मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी करावाई जाएगी। 12वीं बोर्ड की तैयारी कैसे करें?

मोशन प्रयास के अंतर्गत हर छोटे से लेकर बड़े टाॅपिक को इस तरह से पढ़ाया जाएगा कि विद्यार्थियों को मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग के साथ ही 11वीं एवं 12वीं की भी तैयारी हो सके। विद्यार्थियों को इसके लिए अतिरिक्त कोचिंग लेने की आवश्यकता नही होगी ।

मोशन प्रयास में फीस जमा करने का तरीका?(Cheapest course for jee and neet )

मोशन प्रयास कोर्स मे रजिस्ट्रेशन होने के बाद स्टूडेंट बैंक की ब्याज रहित आसान मासिक किश्तो मे अपनी फीस जमा कर सकता है।

मोशन प्रयास में कौन-कौन सी कक्षा का प्रस्ताव दिया जा रहा है?

मोशन प्रयास मे कक्षा 11वी अथवा 12वी साइंस के विद्यार्थियों को मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग प्रवेश के साथ साथ बोर्ड परीक्षा एवं 12वी पास विद्यार्थियों को पूरी तरह से मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जायेगी।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button