Betul Today News : अटल सेना का रक्षा बंधन कार्यक्रम संपन्न
Betul Today News: Atal Sena's Raksha Bandhan program concluded
151 फिट राखी की निकाली शोभा यात्रा, सैंकड़ों महिलाएं हुई शामिल

Betul Today News : (बैतूल)। अटल सेना का रक्षा बंधन कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिससे पूर्व 151 फिट राखी की शोभा यात्रा धूमधाम से सैंकड़ों महिलाओं ने शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली और विभिन्न स्थानों पर पूजन भी किया गया। अटल सेना के प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा)को सैंकड़ों महिलाओं ने वह राखी बांधी। इस मौके पर केन्डु बाबा ने बताया कि संगठन विगत 24 वर्षो से निरंतर रक्षा बंधन कार्यक्रम मनाते हुए चला आ रहा है। 1999 से रक्षा बंधन आयोजन की शुरुआत हुई।
सामाजिक कार्य करते हुए लोगों से मिलना उनके छोटे-छोटे कार्यो से जवाबदारी से निभाना और उनके सुख-दुख बांटना ने एक सम्माननीय रिश्ते को जन्म दिया। वह रिश्ता आज रक्षा बंधन उत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्री चौहान ने बताया कि शुरुआत में वार्डों में घर-घर जाकर यह आयोजन होता था। फिर क्षेत्र के किसी सार्वजनिक स्थल पर उसे क्षेत्र की बहन एकत्रित होकर इस उत्सव में बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर श्रद्धा सूत्र आशीर्वाद लेकर पहुंचती थी। इसके बाद टेंट में इस उत्सव को मनाया जाता रहा।
केन्डु बाबा ने बताया कि कार्यक्रम के 25 वर्षो में हजारों बहनें इस आयोजन में अपनी श्रद्धा से विश्वास की डोर लेकर आशीर्वाद देने पहुंचा करती है। आवश्यकता की वस्तुएं उन्हें उपहार में देना, समाज को संदेश देना, महिला सशक्तिकरण एवं उन्हें रोजगार से जोडऩा, अपने अधिकारों के लिए हमेशा एक कदम आगे चलना यह सब इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करना भी संगठन का उद्देश्य रहा है। 2023 सिल्वर जुबली के आयोजन श्रद्धा सूत्र के उत्सव पर आज संगठन की बहनों ने 551 फिट की राखी को बनाने का कार्य किया।
इस अवसर पर छाया प्रजापति, पिंकी पालमपुरिया, कृष्णा नामदेव, पूजा अतुलकर, कीर्ति नामदेव, प्रमिला साहू, रीना अतुलकर, उषा अतुलकर, कंचन गोरिया, संगीता प्रजापति, सुधा खंडारे, नर्मदा शेषकर, सीमा नागले, सुनीता कटिहार,सुनीता साहू, नंदिनी तिवारी, सेवंती साहू, आदर्श अग्निहोत्री, संदीप गुप्ता, रजत दुबे, सारांश चौहान, संदीप गुप्ता, सौरव बाड़बुदे, संतोष साहू, रामलाल धुर्वे आदि मौजूद थे।



