Chhindwara News: युवा पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष एवम वरिष्ठ पत्रकारों ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Chhindwara News : District President of Young Journalist Organization and senior journalists submitted a memorandum demanding action against fake journalists
Chhindwara News: जिले भर में फर्जी पत्रकारों की भरमार सी हो गई है। जहां देश में पत्रकार को चौथा स्तंभ कहा जाता है, वहीं कुछ फर्जी पत्रकारों की वजह से स्थानीय पत्रकारों की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।ऐसा ही एक मामला जिले के प्रतिष्ठित साप्ताहिक अख़बार कॉर्न सिटी अख़बार के संपादक शुभम सहारे और जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है,कि शहर में कुछ फर्जी पत्रकारों की अवैध वसूली जोरों पर चल रही है। पत्रकारों ने शिकायत में बताया है कि 26 जनवरी के शुभ अवसर पर साप्ताहिक अख़बार कॉर्न सिटी में विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे।जिसकी राशि किसी अन्य लोगों के द्वारा ले ली गई है। अपने फोन पे नम्बर पर ट्रांसफर कारवाई गई हैं। युवा पत्रकार संगठन के द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई। इनका कहना है उमेश गोल्हानी (टी आई) सिटी कोतवाली छिंदवाड़ा अवैध वसूली का मामला सामने आया है जहां साप्ताहिक अख़बार कॉर्न सिटी के नाम से अन्य लोगों के द्वारा विज्ञापन की गलत तरीके से राशि वसूली जा रही है। मामले को संज्ञान में लेते हुए अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी! शिकायत करते समय वरिष्ठ पत्रकार राजेश तांत्रिक ,एडवोकेट देवेंद्र वर्मा, कुंज बिहारी शर्मा, सुजीत श्रीवास ,रवि वेलवंशी, सूर्यकांत भट्ट ,सुरेंद्र गौनेकर , राजा मंसूरी ,पीके टांडेकर, नितिन शर्मा ,गगन गोनिकर ,विनय कुमार डहरिया, दीपक सोनी,शुभम सहारे मौजूद रहे।



