ट्रेंडिंग

Ladli Bahna Yojna Updates: दिवाली से पहले लाड़ली बहनों की खुशियों में होगी बंपर बढ़ोतरी

Ladli Bahna Yojna Updates: There will be a bumper increase in the happiness of Ladli sisters before Diwali

Ladli Bahna Yojna Updates: दिवाली का त्योहार नजदीक है और इस खास अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त को लेकर जोरदार चर्चाएं चल रही हैं। मोहन सरकार हर बड़े त्योहार से पहले लाड़ली बहनों की खुशियों को दोगुना करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। ऐसे में सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर 18वीं किस्त कब जारी होगी।

Ladli Bahna Yojna Updates
Ladli Bahna Yojna Updates

Ladli Bahna Yojna Updates: कब आएगी 18वीं किस्त?

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को दिवाली के पहले लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जा सकते हैं। वहीं, एक और संभावना है कि यह राशि नवंबर के पहले हफ्ते, यानी 5 नवंबर को बहनों के खाते में सीधे भेज दी जाएगी। इस हफ्ते के भीतर यह स्पष्ट हो जाएगा कि कब यह किस्त जारी की जाएगी।

Ladli Bahna Yojna Updates
Ladli Bahna Yojna Updates

Ladli Bahna Yojna Updates: क्या होगा इस बार?

लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि इस बार बहनों के खातों में कितने पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। रक्षाबंधन के मौके पर इस योजना के तहत 250 रुपए का शगुन दिया गया था। लेकिन दिवाली के मौके पर इस बार संभावना है कि बहनों के खातों में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जा सकते हैं, जो निश्चित रूप से उनके लिए एक बड़ा उपहार साबित होगा।

Ladli Behna Yojana update
Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1250 रुपए?

Ladli Bahna Yojna Updates: कैसे चेक करें पेमेंट स्टेटस?

लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:

  • 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट पर जाएं।
  • 2. आवेदन और भुगतान स्थिति का विकल्प चुनें: वेबसाइट के मेन पेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें।
  • 3. जानकारी दर्ज करें: दूसरे पेज पर अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • 4. कैप्चा कोड भरें: कैप्चा कोड को सबमिट करने के बाद, आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  • 5. ओटीपी वेरिफाई करें: मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करें।
  • 6. पेमेंट स्टेटस चेक करें: ओटीपी वेरिफाई करने के बाद ‘सर्च’ ऑप्शन पर क्लिक करें और आपका पेमेंट स्टेटस खुल जाएगा।

यह भी पढ़े : Bhopal Crime News: 16 साल बंधक बनी महिला की मौत, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

Ladli Bahna Yojna Updates: लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दी जाने वाली यह राशि न केवल दिवाली की खुशियों में इजाफा करेगी, बल्कि यह बहनों के लिए आर्थिक मदद का भी बड़ा जरिया साबित होगी। सभी लाड़ली बहनें इस अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। सरकार की इस पहल से यह उम्मीद जताई जा रही है कि आर्थिक मजबूती के साथ-साथ दिवाली का यह त्यौहार सभी के लिए खुशी और समृद्धि लेकर आएगा।

——————————————

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें” 

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button