BETUL NEWS : अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही नपा
बैतूल : नगर पालिका के अंतर्गत लगने वाले अवैध होर्डिंगो में बंपर इजाफा हुआ है। जिसमें जिम्मेदार अधिकारी अपना मुंह मोड़ते नजर आ रहे है। जगह-जगह अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग बिना अनुमति के पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका कि जमीन पर लगा कर रखे हुए हैं। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10 साल से अभी तक किसी भी होर्डिंग व्यवसाई ने पीडब्ल्यूडी से अनुमति नहीं ली है। एक महीना पहले जब इस विषय पर सीएमओ अक्षत बुंदेला से बात की तो उन्होंने कहा था कि मैं अभी जांच करवाता हूं। चर्चा को एक महीना हो गया लेकिन अक्षत बुंदेला को सड़क पर अवैध रूप से लगी होर्डिंग दिखाई नहीं दे रही। क्या कारण है कि अक्षत बुंदेला कार्रवाई में हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। यथार्थ योद्धा ने इस विषय को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई से चर्चा करने के लिए कॉल किया तो उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं किया। जब बात कराने के लिए उनके पुत्र से कहा गया तो करवाता हूं कह कर टाल दिया गया। इनका जवाब ना देना कहीं ना कहीं संदेहात्मक प्रतीत हो रहा है। एक आरटीआई एक्टिविस्ट के द्वारा आईटीआई में होर्डिंग से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। जिसमें 51 होर्डिंग वैद्य मानी गई थी बाकी अवैध लगाई गई है। जो कि पूरे शहर में 100 से ऊपर अवैध होर्डिंग लगी हुई है।
नपा का हो रहा लाखों के राजस्व का नुकसान
एक तरफ नगरपालिका फंड न होने का ढोंग पीटती हैं और दूसरी तरफ लाखों के राजस्व का नुकसान कर रही है। आखिर किसके इशारे पर बैतूल शहर के आधा सैकड़ा से ऊपर अवैध होर्डिंगो को हटाने में नपा के अधिकारियों के पसीने छूट रहे है।
क्या कहता है नियम
नियम यह कहता है कि अगर आप अपने निजी जमीन पर भी होर्डिंग लगाते हैं उससे विज्ञापन लगाकर कमाई करते हैं तो उसके लिए नगरपालिका से अनुमति लेनी होती है। लेकिन अनुमति के नाम पर यहां पर भर्रा शाही चल रही है।
शहर की सुंदरता को भी कर रहे खराब
जगह-जगह अवैध रूप से लगी हो होर्डिंग से शहर की सुंदरता पर भी काफी असर पड़ रहा है। जिसकी ओर किसी भी समाज सेवक और जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है।



