बैतूल

Betul News : श्रमिकों को 60 वर्ष आयु पूर्ण करने के बाद दी जाए पेंशन

Betul News: Workers should be given pension after completing 60 years of age.

भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

Betul News : श्रमिकों को 60 वर्ष आयु पूर्ण करने के बाद दी जाए पेंशन

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण मजदूर संघ ने बुधवार 17 जनवरी को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाबराव गायकवाड व संनिर्माण के रूपलाल गोहे व महामंत्री मिरचंद साहू के नेतृव में सौंपे गए ज्ञापन में भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार श्रमिकों को 60 वर्ष आयु पूर्ण करने के उपरांत पेंशन देने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में पंजाबराव गायकवाड़, रूपलाल गोहे, मीरचंद साहू, राजेंद्र कनेरे, उमेश घोरसे, सागर गोलर, इमरत पेंड्रे आदि उपस्थित थे।

खबर ये भी हैं : Betul News : भाकियू के नेतृत्व में गाय के साथ बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे किसान, किया अनूठा प्रदर्शन

यह है मांगे (Betul News)

पूर्व की भांति मंडल का यह कार्य नगरीय निकायों से वापस लेकर पुनः म.प्र. शासन के श्रम विभाग के लिए हस्तान्तरित की जाए। म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल से निर्माण श्रमिकों के लिए सुगमता से पंजीयन प्राप्त हो सकें इस आशय के स्पष्ट आदेश जारी किए जाए, जिससे सुगमता से पंजीयन हो सकें। म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल से पंजीयन होने की स्थिति में मंडल के पंजीयन को ही वैध मानते हुए लाभान्वित किया जाना चाहिए।

श्रमिकों के लिए 60 वर्ष आयु पूर्ण करने के उपरांत पेंशन दी जाए। पुत्री विवाह सहायता योजना पूर्व की भांति म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के लिए हस्तान्तरित की जाए। अपंजीकृत श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में अन्त्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता राशि 4 लाख रूपये प्रदान किए जाते थे जिसे बंद कर दिया गया है। इस योजना को पुनः चालू किया जाए।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : एमपी वीनियर में सुंदरकाण्ड पाठ आज

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button