Betul Today News : एमपी वीनियर में सुंदरकाण्ड पाठ आज
Betul Today News: Sunderkand lesson today in MP Veneer
भगवान श्री वेंकटेश श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति की जाएगी स्थापित

WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। श्रीरामलला के रंग में समूचा देश रंगता जा रहा है। सभी अपने-अपने स्तर से भगवान श्रीराम की आराधना करने के साथ-साथ अन्य आयोजन भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को एमपी वीनियर फैक्ट्री में स्थित भगवान श्री वेंकटेश के मंदिर में अयोध्या के राम मंदिर की सुंदर प्रतिकृति स्थापित की जाएगी।
एमपी विनियर के प्रबंधक, धर्म प्रेमी और समाजसेवी अभिमन्यु श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मावलंबियों, नागरिकों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में शामिल होकर राम नाम स्मरण का लाभ उठाएं। सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 बजे समाप्त किया जाएगा। Betul Today News
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : समाजसेवी बंडू लिखितकर के जन्म दिन पर 15 यूनिट हुआ रक्तदान



