बैतूल
Chhindwara News : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने धनोरा ग्राम से 70 किमी की दूरी से दिनेश पिता राजाराम वर्मा लुढ़कते हुए पहुंच रहे
छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा से 20 कि मी सिंगोडी होते हुए और यहां से हिवरखेड़ी डूब क्षेत्र से ग्राम धनोरा से आज सुबह 10 बजे से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने निवासी दिनेश पिता राजाराम वर्मा उम्र करीब 22 वर्ष कृषक लुढ़कते हुए श्रद्धा भाव से सिमरिया नागपुर छिंदवाड़ा जा रहे हैं उनके साथ कुछ ग्रामीण जन गाजे-बाजे के साथ पहुंच रहे हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म की रक्षा के लिए छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं छिंदवाड़ा जिले के सांसद नकुल नाथ द्वारा दिनांक 5 से 7 अगस्त को सिमरिया हनुमान मंदिर में कार्यक्रम रखा गया है तैयारियां व्यापक की गई है।



