Betul News : 6 माह से नहीं मिला मानदेय, शीघ्र दिया जाए आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
Betul News : Honorarium not received since last 6 months, should be given soon Azad Guest Teachers Association took out rally, submitted memorandum
Betul News : आजाद अतिथि शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मंगलवार जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नाम से अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व कर्मचारी भवन से सैंकड़ों की संख्या में जिले के अतिथि शिक्षकों ने रैली निकाली।
प्रदेश अध्यक्ष केसी पंवार ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की अलग से पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जाए, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा शीघ्र अमल में लाया जाए। प्रदेश संयोजक भारती सोनी ने बताया कि विगत 6 माह से अतिथि शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है जिससे हम भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहें हैं, जिसे शीघ्र दिया जाए। जिला अध्यक्ष प्रमोद जागरे ने कहा कि शिक्षा विभाग में चल रहे उच्च पद प्रभार और स्थानांतरण प्रक्रिया से अतिथि शिक्षकों का बाहर नहीं किया जाए। इस अवसर पर लक्ष्मण धोटे, रवि खाकरे, रजनी झाड़े, रामदास इरपाचे, माधोराव झरबड़े, गुलाबराव इवने, ज्योति चढोकार सहित जिले के अतिथि शिक्षक सैंकड़ों की संख्या में मौजूद थे।



