छिंदवाड़ा

Chhindwara News: हर्रई विकास खंड में शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार, केंद्रीय जांच दल से जांच की मांग

Chhindwara News: Corruption in the name of education in Harrai development block, demand for investigation from central investigation team

Chhindwara News: जिले के हर्रई विकास खंड में शिक्षा विभाग से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों ने स्थानीय प्रशासन को हिला कर रख दिया है। इन आरोपों के मद्देनज़र, भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दिनेश कुमार अंगारिया ने केंद्रीय जांच दल से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भारत सरकार के महानिदेशक जांच ब्यूरो को लिखे एक आवेदन में इन मामलों की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

Chhindwara News
Chhindwara News

Chhindwara News: भ्रष्टाचार के आरोप और जांच की मांग

मंत्री दिनेश कुमार अंगारिया ने अपने आवेदन में हर्रई विकास खंड के संकुल केन्द्र सुरलाखापा के संकुल प्राचार्य और विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश कालंबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षकों के अर्जित अवकाश नगदीकरण के भुगतान में भारी अनियमितताएँ और अधिक राशि का गबन किया गया है। मंत्री का दावा है कि पिछले छह वर्षों में किए गए सभी भुगतान की जांच कराई जाए तो इस घोटाले की असली सच्चाई सामने आ सकती है।

यह भी पढ़े : Indore Crime News: इंदौर में जमीन विवाद की खौफनाक घटना, तहसीलदार और पटवारियों पर गोलियों की बरसात

Chhindwara News: आरोपों की गहराई

शिकायत के अनुसार, संकुल प्राचार्य द्वारा संकुल केन्द्र सुरलाखापा के सेवानिवृत्त शिक्षकों को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। मंत्री ने आरोप लगाया है कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश कालंबे ने मनमाने तरीकों से सेवानिवृत्त शिक्षकों के अवकाश नगदीकरण के बिलों का भुगतान किया, जिससे शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ है। यह भी दावा किया गया है कि शिक्षा अधिकारी कालंबे ने फर्जी तरीके से अधिक राशि का भुगतान कराया है।

यह भी पढ़े : Betul News: बैतूल-इंदौर फोरलेन पर गढ़ा टोल प्लाजा के खिलाफ चक्काजाम, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प !

Chhindwara News: पिछले मामलों की पुनरावृत्ति

यह पहली बार नहीं है जब कालंबे पर इस तरह के आरोप लगे हैं। मंत्री अंगारिया ने अपने आवेदन में एक पूर्व घटना का उल्लेख किया, जिसमें कालंबे ने शिक्षक शंकरलाल मांझी से मंत्री का नाम लेकर ट्रांसफर के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत ली थी। जब ट्रांसफर नहीं हुआ, तो शिक्षक ने इस बात की जानकारी मंत्री को दी, और इस घटना की वीडियो क्लिप उनके पास सुरक्षित है।

यह भी पढ़े : Betul News: ग्राम पंचायत बोरगांव के निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा

Chhindwara News: विकास खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ़ गंभीर आरोप

मंत्री ने अपने आवेदन में बताया है कि प्रकाश कालंबे पिछले 14 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, जो कि शासकीय सेवा के नियमों के विरुद्ध है। इसके अलावा, कालंबे ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हर्रई के प्रभारी प्राचार्य के पद का दुरुपयोग करते हुए कोरोना काल के दौरान कई फर्मों से फर्जी तरीके से खरीदी की, जबकि उस समय स्कूल-कॉलेज बंद थे। और खरीदी गई सामग्री बच्चो में वितरित ही नही की गई। 

यह भी पढ़े : Ujjain News : कालभैरव मंदिर में शराबी श्रद्धालुओं की बेल्ट-डंडों से पिटाई, विडियो वायरल

Chhindwara News: शिक्षा के गिरते स्तर की चिंता

कैबिनेट मंत्री दिनेश कुमार अंगारिया ने इस बात पर भी चिंता जताई कि ऐसे अधिकारियों के कारण शिक्षा का स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनजाति समाज के बच्चे शासकीय सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। इससे जिले में आदिवासी बच्चों के लिए संचालित शासकीय सेवाओं की बदतर स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़े : Viral Video : वर्दी का सम्मान या व्यवसायिक स्टंट? लेडी कॉन्स्टेबल की कोचिंग एड से मचा हड़कंप

Chhindwara News: मंत्री अंगारिया ने इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो, लेखा शाखा ग्वालियर, और लोकायुक्त से इस मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। उनका मानना है कि इस जांच से न केवल भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होगा, बल्कि शासकीय विभागीय कोष को भी बचाया जा सकेगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया जा सके और भविष्य में इस तरह के घोटालों को रोका जा सके।

इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी इस तरह के भ्रष्टाचार होते हैं, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को उनके कृत्यों के लिए कड़ी सजा मिलेगी।

यह भी पढ़े : Indore News: पति से विवाद के बाद महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, परिवार में छाया शोक, देखे विडियो।

________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करे

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button