
Betul Today News : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनैतिक दलों की सक्रियता बढ गई है और चुनावों को देखते हुए दायित्व सौंपे जा रहें हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की प्रभारी व भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी व प्रदेश मंत्री भाजपा आशीष दुबे की सहमति से भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सदस्यता अभियान के लिए पूरे प्रदेश में जिला प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसमें भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील अड़लक को सदस्यता अभियान का बैतूल जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।



