Betul Today News : ज्ञान कुंज एकेडमी ने एक बार फिर साबित की अपनी श्रेष्ठता
Betul Today News: Gyan Kunj Academy once again proved its superiority
संस्था के विद्यार्थियों का विभिन्न सेवाओं में अच्छी रैंक के साथ हुआ चयन

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। अनुशासन मूल्य संस्कार एवं चयन में जिले के अग्रणी संस्थान ज्ञान कुंज एकेडमी ने अपनी श्रेष्ठता फिर एक बार फिर साबित की। अभी हाल ही में प्रकाशित परीक्षा परिणाम में संस्था के विद्यार्थियों का चयन विभिन्न सेवाओं में अच्छी रैंक के साथ हुआ। इन चयनित अभ्यार्थियों को संस्था द्वारा एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
चयनित अभ्यर्थी में लकी पवार सीआरपीएफ एसआई, अभिषेक पवार एसएससी एमटीएस एआईआर -8, दुर्गा मौसिक आईटीबीपी – एआईआर -1, प्रीति परते आबकारी विभाग, नैना उइके सहायक ग्रेड – 3, शिवकली धुर्वे सहायक ग्रेड – 3, प्रियंका सोलंकी एसएसबी, प्रभात यादव एसएसबी, विनोद बारस्कर एसएसबी, अभिषेक टेकाम बीएसएफ, सूर्यकांत बीएसएफ, अंशुल पवार आरपीएफ, निलेश टेकाम सीआरपीएफ, नरेंद्र पदम अग्निवीर, आयुष रघुवंशी अग्निवीर, दुर्गेश अग्निवीर, अमित ठाकुर आईटीबीपी में चयनित हुए। (Betul Today News)
खबर ये भी हैं : Betul News : साहू समाज का हल्दी कुमकुम समारोह 15 जनवरी को होंगा
Betul Today News : ज्ञान कुंज एकेडमी ने एक बार फिर साबित की अपनी श्रेष्ठता
चयनित विद्यार्थियों द्वारा संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए व तैयारी के दौरान अपने अनुभव को साझा किया। सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, कठोर परिश्रम व संस्था ज्ञान कुंज एकेडमी की विशेषज्ञ टीम के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया। संस्था के संचालक धर्मेंद्र सिंह परिहार के अनुसार संस्था अपने स्थापना वर्ष से जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं हेतु कुशल व सटीक मार्गदर्शन हेतु प्रतिबद्ध है। संस्था में आगामी परीक्षाएं जैसे एमपीपीएससी, रेलवे, बैंक, एसएससी- जीडी के टारगेट बैच संचालित हो रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सिविल लाइन स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। (Betul Today News)
खबर ये भी हैं : Betul News : थाना घेराव के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा धर्मांतरण का मुख्य आरोपी




