Indore ki khabar: शहरवासियों के लिए गर्व का अवसर है कि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव इज़राइल में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मुनी वर्ल्ड 2025’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि यह सम्मेलन 15,16,17 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाला है। इस तीन दिवसीय आयोजन में दुनिया भर के महापौर, वरिष्ठ अधिकारी और नगरीय प्रशासन से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Indore ki khabar: महापौर परिषद सम्मेलन को पूर्ण कर इज़राइल रवाना होंगे
महापौर भार्गव भारत के चुनिंदा महापौरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए छिंदवाड़ा में आयोजित महापौर परिषद सम्मेलन को पूर्ण कर इज़राइल रवाना होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि सम्मेलन के दौरान वे स्मार्ट सिटी, नवाचार, शहरी विकास और सतत नगरीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
Indore ki khabar: जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष चर्चा
उन्होंने यह भी बताया कि इज़राइल का जल संरक्षण मॉडल विश्व में अग्रणी और अत्याधुनिक है, इसीलिए सम्मेलन के दौरान वे जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष चर्चा और सहयोग की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
Indore ki khabar: महापौर श्री भार्गव का कहना
महापौर भार्गव ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से इंदौर के सफल शहरी विकास मॉडल और भारत की नगरीय क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह सम्मेलन वैश्विक नवाचारों को साझा करने, नगरीय चुनौतियों पर चर्चा करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है।
Indore ki khabar: अंतरराष्ट्रीय मंच पर इंदौर की उपस्थिति
स्वच्छता, नवाचार और स्मार्ट गवर्नेंस में देश का नेतृत्व करने वाला इंदौर अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवा रहा है जो शहर के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है।
- यह भी पढ़ें : Indore I Bus Issue: एक रुपए का चक्कर रोज हो रही टक्कर
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



