Jobs

Job Alert : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) में चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि निकट

Job Alert : Recruitment for the post of Medical Officer in Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC): Last date of application is near

Job Alert : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी के 690 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 5 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का यह आखिरी मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। 

Also Read:  Job Alert : आरबीआई में निकली 94 पदों पर भर्ती: शानदार मौका सरकारी नौकरी पाने का

कुल पद और कैटेगरी वाइज विभाजन

कुल पद : 690

  – जनरल/ओबीसी: 96 पद

  – ईडब्ल्यूएस: 61 पद

  – एससी: 57 पद

  – एसटी : 380 पद

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (MCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थायी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

– सामान्य : 500 रुपये

एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), शारीरिक रूप से विकलांग : 250 रुपये + 40 रुपये पोर्टल शुल्क

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को छठे वेतन आयोग के अनुसार, ₹15,600 – ₹39,100 और ₹5,400 ग्रेड पे प्राप्त होगा। सातवें वेतनमान में तत्स्थायी सैलरी दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

– ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 5 जुलाई 2024

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 4 अगस्त 2024, दोपहर 12:00 बजे तक

डॉक्यूमेंट सहित एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अगस्त 2024, कार्यालय समय तक

ऑनलाइन एप्लीकेशन में त्रुटि सुधार : 8 जुलाई से 6 अगस्त 2024, दोपहर 12:00 बजे तक

 

कैसे करें आवेदन

1. MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट [mppsc.mp.gov.in](https://mppsc.mp.gov.in) पर जाएं।

2. “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया अकाउंट बनाएं।

4. ‘एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023’ चुनें।

5. फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

6. फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रखें।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण लिंक

[MPPSC चिकित्सा अधिकारी भर्ती अधिसूचना](https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_03_2024_Medical_Officer_2024_Dated_26_06_2024.pdf)

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अपने सुनहरे भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाएं। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए जल्दी करें और इस अवसर को हाथ से न जाने दें।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button