Betul News : पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर भारत यात्रा पर निकले रॉबिन
Betul News: Robin sets out on India tour with message of environmental protection
बैतूल के स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों में पहुंच कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश निवासी रॉबिन सिंह साईकल से भारत यात्रा पर निकले हैं। रॉबिन कन्याकुमारी से यात्रा शुरू करके अब तक लगातार 505 दिन सायकल चला चुके हैं। अभी बैतूल से भोपाल तक जाकर कुल 522 दिनों में 29 हजार किलोमीटर सायकल चलाने के बाद यात्रा का पहला पड़ाव खत्म करेंगे। रॉबिन अपनी यात्रा के दौरान बैतूल में भी रुके और उन्होंने यहां कई स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : एसपी से मिला कोरकू समाज का प्रतिनिधिमंडल, आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार एवं धोखाधड़ी के संबंध में की चर्चा

Betul News : पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर भारत यात्रा पर निकले रॉबिन
कोरोना काल की विभीषिका देखने के बाद रॉबिन सिंह में पर्यावरण संरक्षण की ललक जागी और उन्होंने इको फ्रेंडली यात्रा का संकल्प लेकर सायकल से अपनी यात्रा शुरू की। रॉबिन जहां भी जाते हैं युवाओं से मिलते हैं क्योंकि आने वाली पीढ़ियों पर ही पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी है। रॉबिन जैसे युवा पर्यावरण संरक्षण के लिए जो सन्देश दे रहे हैं वह देश दुनिया के लिए एक बड़ा सबक है, जिसे सभी को समय रहते समझना जरूरी है। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : मतदाताओं को जागरूक करने पर्यावरण प्रेमियों ने निकाली बैलगाड़ी रैली



