देश-विदेश

Gympie Plant : सावधान! बिजली का झटका देता है ये पौधा, छूते ही मौत पक्की, आपको भी दिखें तो रहे दूर

Gympie Plant, gympie gympie plant in hindi, gympie-gympie death count, gympie gympie plant for sale, gympie gympie plant in india, gympie-gympie plant sting, gympie gympie fruit, can gympie-gympie kill you, gympie gympie seeds

Gympie Plant, Dangerous Plant, World Most Dangerous Plant : हरियाली के लिए पौधों का विशेष महत्व होता है और इसके लिए लगातार पौधारोपण का अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते है, जिन्हें लगाना तो दूर इनसे जितना हो सके दूर रहना ही बेहतर होता है। कई पौधे इतने खतरनाक होते है, जो इंसान की जान तक ले लेते हैं। एक ऐसा ही पौधा है जिम्पाई-जिम्पाई (Gympie Plant) का पौधा। यह पौधा दिखने में एक दम सामान्य हैं, लेकिन ये दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा माना जाता हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

Gympie Plant : मरने पर मजबूर करता है ये पौधा

बता दें कि इस जिम्पी (gympie) पौधे इंसान जितना दूर रहे उतना ही अच्छा है। ये पौधा इंसान को मरने के लिए मजबूर कर देता है। बताते हैं कि अगर इसकी एक पत्तियों को इंसान गलती से छू लेता है तो बिजली के झटके सा अहसास होता है।

Gympie Plant : यहां पाया जाता हैं पौधा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये पौधा ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसके अलावा इंडोनेशिया के रेनफॉरेस्ट में भी ये पौधा मिल चुका है। अगर ये इंसान की बॉडी से टच भी हो जाते हैं तो अगले बीस से तीस मिनट तक उसे बेहद दर्द का सामना करना पड़ता है।

पौधे के बारे में ऐसे चला पता (Gympie Plant)

वैज्ञानिक मरिना हर्ले ने इस पौधे के बारे में विस्तार से बताया है। एक बार वह ऑस्ट्रेलियाई वर्षावनों पर रिसर्च कर रही थीं। वह जानती थीं कि जगलों में कई खतरनाक पेड़ पौधे भी हो सकते हैं। इनसे बचाव के लिए उन्होंने हाथों में वेल्डिंग ग्लव्स और बॉडी सूट पहन रखा था। रिसर्च के दौरान वह एक नए पौधे के संपर्क में आईं। वेल्डिंग ग्लव्स के साथ भी इस पौधे की स्टडी करना उनको भारी पड़ गया।

Gympie Plant : शरीर पर एसिड डालने जैसा दर्द

उनका कहना है कि इस पौधे को छूने के बाद एसिड और बिजली का झटका लगने का अहसास हुआ जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची। तब तक उनका पूरा शरीर लाल हो चुका था और वह जलन से चीख रही थीं। जिम्पई-जिम्पई के असर को कम करने के लिए उनको लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा और स्टेरॉयड का सेवन करना पड़ा। उन्होंने डिस्कवरी को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें बताया कि बिजली का झटका और शरीर पर एसिड डालने जैसा दर्द था।

सेना के अधिकारियों ने कर ली आत्महत्या

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरे विश्व युद्ध के समय कई सेना के अधिकारी इस पौधे का शिकार हुए। इसके साथ ही कई ने दर्द से तड़पकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बाकी जिंदा बचे लोग कई सालों तक दर्द से परेशान रहे। इसके बाद लोगों का इस पर ध्यान गया और इसको सुसाइड प्लांट का नाम दिया गया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button