बैतूल

Betul News : साहू समाज का एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह 10 को

Betul News: Ekadashi fasting ritual worship ceremony of Sahu Samaj on 10th

Betul News : साहू समाज का एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह 10 को

Betul News : (बैतूल)। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में इंदिरा एकादशी पूजन, अनुष्ठान समारोह का आयोजन 10 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। आयोजन समिति के प्रमुख गोपाल साहू एवं अजय जीतपुरे ने बताया कि पूजन अनुष्ठान समारोह शिव मंदिर विनोबा नगर बैतूल में शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। पंडित नरेंद्र दुबे ने बताया कि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी गई है।

खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन 

इस दिन भगवान विष्णु की उपासना, आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। पंडित नरेंद्र दुबे ने बताया कि आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी बहुत खास मानी गई है, इसे एकादशी श्राद्ध भी कहा जाता है ,धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष में पढ़ने वाली इंदिरा एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है, और उनकी कृपा की प्राप्ति होती है। आयोजन समिति ने सभी नगर वासियों से इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

खबर ये भी हैं: Betul News : पंजाब, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी दी जाए गन्ना प्रोत्साहन राशि: नरेंद्र पटेल

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button