Betul Samachar : मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टॉप सेंटर (सखी) जागरूकता शिविर सम्पन्न
Betul Samachar: Mission Shakti Beti Bachao Beti Padhao One Stop Center (Sakhi) awareness camp completed

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। जेएच कॉलेज में वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला एवं बाल विकास जिला बैतूल के निर्देशानुसार प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे की अध्यक्षता में 5 एमपी बालिका बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम की लेफ्टिनेट डॉ.कमलेश अहिरवार के संयोजन में वन स्टॉप सेंटर (सखी) महिला एवं बाल विकास प्रशासक अनामिका तिवारी, काउंसलर शिखा भौरासे केस वर्कर-मीरा सिंह ठाकुर द्वारा एनसीसी की 106 बालिका कैडेट्स की उपस्थिति में मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन सम्प्रेषण हाल में गहन जानकारी एवं सम्बोधन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रतिभा चौरे एवं आभार प्रो. किरण खातरकर द्वारा व्यक्त किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul News : पाढर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ शुभारंभ
अनामिका तिवारी ने बताया कि बालिकाओं को भारत सरकार के द्वारा हिंसा से प्रभावित महिलाओं के समर्थन और सहायता करने के लिये 1 अप्रैल 2015 से वन स्टॉप सेंटर योजना लागू की थी। शिखा भौरासे ने बताया कि योजना वन स्टॉप सेंटर मूल रूप से सखी के नाम से जानी जाती है। एक ही छत के नीचे हिंसा पीडि़त महिलाओं के लिए पुलिस सहायता, चिकित्सा, कानूनी व अस्थायी आश्रय सहायता प्रदान परवर्भर परामर्श करना है। मीरा सिंह ठाकुर ने बताया मिशन शक्ति भारत सरकार के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है जिसका मकसद महिला को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : बारिश ने खोली घटिया निर्माण की पोल, जगह-जगह से उखड़ रहा डामर

डॉ विजेता चौबे ने कहा छात्राओं को विधि संविधान की जानकारी से अवगत रहने से वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्य के प्रति सदा सजग रहेगी। एक दिवसीय जागरूकता शिविर में एनसीसी एवं एनएसएस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रभावशाली वाली बालिकाओं रीना धुर्वे, साक्षी विश्वकर्मा, करीना दवंडे, दिक्षा बोबड़े, सोनाली देशमुख, पल्लवी, अंजली नागौरे सलोनी, माधुरी असवार, दिव्या सोलंकी को दिल्ली परेड में प्रोत्साहन स्वरूप शील्ड प्रदान भेंट की गई। जागरूकता शिविर को सफल बनाने रासेयो जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगरे, संजय कुमार विश्वकर्मा डॉ.मनोहरराव प्रीति नावगे एनएसएस 20 बालिका एनसीसी की 106 बालिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
खबर ये भी हैं : Betul News : कन्यादान से परिवार और मतदान से होता है राष्ट्र का निर्माण : सोनी परिवार



