राजनीतीबैतूल

Betul Political News: नेताओं को अपराधियों का सहारा, ये रिश्ता क्या कहलाता है?

Betul Political News: Entry of scoundrels on the stage of leaders, what is this relationship called?

Betul Political News: जिले में अब राजनीति का स्तर गिरता ही जा रहा, जहाँ लोग पहले गुंडे और मवालियों से कन्नी काटते थे। अब उनको राजनीति में नेता बनाये घूम रहे है। कई हिंदी फिल्मो में यह डायलॉग मशहूर है कि राजनीति में गुंडे पालो बनो मत। अब यही राह पकड़ रहे है भैया! आखिर ऐसे लोगो की राजनीति में एंट्री बड़े दाइत्व पर हो गई तो समाज इनसे क्या प्रेरणा लेगा इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते है।

Betul Political News

Betul Political News: बड़े पैमाने पर अपराधियों को संरक्षण

अब बैतूल की राजनीति में नेता भी बड़े पैमाने पर अपराधियों को संरक्षण देते नजर आ रहे हैं और जिस तरह के अपराधी प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के एक महत्वकांक्षी नेता के लिए जय-जयकार के नारे लगा रहे थे उसे देखकर सभी चौक गए। 

Betul Political News: चौक चौराहों पर चर्चा

शहर में इसको लेकर लोगों में चौक चौराहों पर चर्चा हो रही है कि शहर की राजनीति में खूंखार बदमाशों की खुली एंट्री हो चुकी है। एक तरफ यही कांग्रेस के नेता इन्ही अपराधियों के अपराध के लिए सरकार को घेरते है और दूसरी तरफ अपनी भीड़ जुटाने में इनका इस्तेमाल करते है।

Betul Political News: भैया ये रिश्ता क्या कहलाता है?

आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है? स्वभाविक है कि जो इन्हें एंट्री दे रहा है, वह इनके लिए टीआई, एसपी आदि को फोन भी करता होगा। लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि पद पाने के लिए क्या यह सब करना जरूरी है? क्या यह दावेदार अपनी ही पार्टी के अन्य नेताओं को डराने के लिए इस तरह के बदमाशों को सार्वजनिक रूप से बुलाकर अपने साथ दिखा रहे हैं। 

खैर अध्यक्ष कौन बनेगा ? यह अलग बात है, लेकिन यह शहर की फिजा और राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है। जो नेता ने इन्हे बुलाया है उनकी आम जनता और कार्यकर्ताओं में इतनी भी पेठ नहीं है कि उन्हें भीड़ जुटाने और जय जयकार लगवाने के लिए लिए इस इस तरह के तत्वों का सहारा लेना पड़े। 

Betul Political News

Betul Political News: पूर्व ने हुआ था पत्रकार पर हमला

गौरतलब रहे कि 2012-13 में इसी दादावाड़ी में शक्ति प्रदर्शन के दौरान इसी तरह के तत्वों ने एक पत्रकार पर हमला भी किया था।

Betul Political News: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर पहुंचे पर्यवेक्षक

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बैतूल जिले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एक विशेष मिशन पर पहुंचे हैं। सोमवार को चक्कर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचेतक विधायक केवल सिंह पठानिया, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राजकुमार पटेल, भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, और प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजय दात्रे ने मीडिया से संवाद किया। 

Betul Political News

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि वे बैतूल जिले के सभी 12 ब्लॉकों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। उनका उद्देश्य स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय जानना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है पठानिया ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने देश के तीन राज्यों गुजरात, मध्यप्रदेश और हरियाणा में संगठन सुजन अभियान की शुरुआत की है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button