बैतूल

Betul Congress Today News : युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बने कुणाल चंदेलकर

Betul Congress Today News: Kunal Chandelkar becomes District General Secretary of Youth Congress

शीर्ष नेतृत्व की सहमती से जिला अध्यक्ष विजय पारधी ने की नियुक्ति 

Betul Congress Today News : युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बने कुणाल चंदेलकर

Betul Congress Today News : (बैतूल)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कुणाल चंदेलकर को भारतीय युवा कांग्रेस का जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। गौरतलब है आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का प्रमुख संगठन भारतीय युवा कांग्रेस सक्रिय हो गया है।

युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में सक्रिय एवं संघर्षशील युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यह नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय सचिव म.प्र. सह प्रभारी मानसिंह राठौर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की सहमती से जिला युवा कांग्रेस बैतूल शहर अध्यक्ष विजय पारधी द्वारा की गई है।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : अपनों की खुशी और गम में हमेशा अपनों के साथ रहा और रहूंगा : निलय विनोद डागा

शीर्ष नेतृत्व ने कुणाल को जिला महासचिव की जवाबदारी सौंपने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की भावनानुसार कार्य करने अपने- खण्ड बैतूल स्तर पर पार्टी की मजबूती हेतु सौंपे गए दायित्व का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करने की अपेक्षा व्यक्त की। कुणाल को जिला महासचिव बनने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आनंद झरबडे, सौरभ मालवीय, गीतांशु झरबड़े, चकित मालवीय, गणेश दरवाई, योगेंद्र मालवीय, प्रवीण अतुलकर, सागर पांसे, निखिल मालवी, अनुराग सरनेकर, करण चौकीकर, प्रवीन दीवान, सचिन अतुलकर, अनीश शेषकर ने बधाई दी है।

खबर ये भी हैं : Vivo Y200 5G : Vivo का सस्‍ता 5G फोन लॉन्च, धांसू लुक फीचर्स, डिजाइन के साथ सब कुछ

इस अवसर पर युवा कांग्रेस बैतूल शहर अध्यक्ष विजय पारधी ने बताया कि युवा कांग्रेस राहुल गांधी की उस सोच को मूर्त रूप देने में लगी हुई है जिस सोच के अंतर्गत राहुल गांधी ने पूरे देश भर से होनहार युवाओं को आगे लाने की ठानी है। इसी कड़ी में भारतीय युवा कांग्रेस यंग इंडिया के तहत देश भर से प्रतिभावान युवाओं को अवसर दे रही है।

खबर ये भी हैं : Bajaj CNG Bike : बजाज ला रही है बड़ा धमाका CNG!, पैसे बचाने के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा में भी कारगर

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button