बैतूल

CHHINDWARA NEWS : अंबाडा सर्पदंश से हुई 15 गौ माताओं की मृत्यु

अंबाडा दुर्गा मंदिर के पास हो रही गौ माताओं की मृत्यु

Chhindwara News : जिले के सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया से मिली जानकारी के मुताबिक  उन्हें 27 जुलाई रात्रि लगभग 8 बजे अंबाडा निवासी विकास अग्रवाल का गौ माता के उपचार साहयता हेतु फोन आया। विकास ने समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया को फोन पर बताया की विगत सप्ताह से अंबाडा दुर्गा मंदिर के क्षेत्र में लगभग 10 से 15 गौ माताओं की निरंतर मृत्यु हो रही है, निरंतर हो रही गौ माताओं की मृत्यु का कारण समझ में नहीं आ रहा। और अभी भी मेरे सामने एक गौ माता गिर के झटपटा तड़प कर के मर गई है। समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने तत्काल जिला पशु चिकित्सालय डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर पक्षवार को कॉल किया। किंतु उस वक्त डॉक्टर पक्षवार का फोन बंद आने पर उन्होंने छिंदवाड़ा पशु चिकित्सक डॉ महेंद्र मौर्य को कॉल किया और साथ ही कॉन्फ्रेंस कॉल में जुन्नारदेव विकास खंड से पशु चिकित्सक डॉ योगेश सेमिल को कांफ्रेंसकॉल में जोड़ करके समस्त घटनाक्रम की जानकारी दीया। डॉ योगेश सेमिल जुन्नारदेव से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचते तब तक एक और गौ माता की मृत्यु हो चुकी थी। डॉ योगेश सेमिल ने गौ माता की शवो को देखा और गौमाता का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश से गौ माता की मृत्यु पाई गई। कल दोपहर उपरांत भी एक और गौ माता की सर्पदंश से मृत्यु हुई। 15 से अधिक सर्पदंश से मृत्यु हुई गौमाता के शवों को अंबाडा स्थानीय गौ सेवकों में विकास अग्रवाल, अक्षय सेंगर, शुभ अग्रवाल, अमन वर्मा,राहुल सिंग, शोभित अग्रवाल, आशी यादव ने शवों को दफनाने के में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निरंतर हो रही सर्पदंश से गौ माता की मृत्यु के कारण स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण है शासन प्रशासन से गुहार की जाती है कल सर्पदंश से कोई अन्य जनहानि ना हो इसके लिए तत्काल यथासंभव जो सहायता बन सके करें।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button