Elvish Yadav Bio: उम्र 25 साल, कमाई 10 लाख रुपए महीना, 2 करोड़ की नेटवर्थ, जानें ऐसा क्या काम करते हैं बिग बॉस में धमाल मचाने वाले एल्विश यादव
Elvish Yadav Bio: Age 25 years, earning 10 lakh rupees per month, net worth 2 crores, know what work Elvish Yadav, who rocked Bigg Boss, does
Elvish Yadav Bio, Elvish Yadav Net Worth, Big Boss OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 जिओ सिनेमा पर 24 घंटे लाइव दिखाया जा रहा है। इस सीजन बिग बॉस अलग ही लेवल पर चल रहा है। भारत के सबसे ज्यादा पॉपुलर शो में शुमार बिग बॉस के कंटेस्टेंट अपने आप में इतने ज्यादा चर्चित होते हैं कि उन्हें लोग इंटरनेट पर खूब सर्च करते हैं। इन्हीं में से एक है एल्विश यादव। एल्विश इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाल मचा रहे हैं। किसी ना किसी से भिड़ जाते हैं। जब से उन्होंने शो में एंट्री की शो से एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने लगा है।
25 साल के है एल्विश
एल्विश यादव फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। एल्विश का जन्म 14 सितंबर, 1997 को हुआ था। उनके पिता कॉलेज में लेक्चरर हैं। पिता के मार्गदर्शन में ही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। एल्विश शुरुआत में सरकारी नौकरी पाना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने कोशिशें भी की, लेकिन उनका मन उनके साथ नहीं रहा।
हर महीने कमाते हैं 10 लाख
एल्विश ने मन की बात सुनी और उन्होंने 2016 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया। यहां उनका मन भी पूरा लगा। धीरे-धीरे वह फुल टाइम यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बन गए। आज उनके 14.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर 6.1 फॉलोअर्स हैं। एल्विश यादव 10 लाख महीना कमाते हैं। उनकी नेटवर्थ 2 करोड़ है। उनके पास महंगी कार और बाइक्स भी हैं।



