टेक न्यूज़

Moto G24 Power : तगड़े फीचर्स और बेहतरीन कैमरा के साथ 30 जनवरी को लॉन्‍च होने जा रहा Moto G24 Power, जानें स्पेसिफिकेशस

Moto G24 Power: Moto G24 Power is going to be launched on January 30 with strong features and excellent camera, know the specifications.

Moto G24 Power : तगड़े फीचर्स और बेहतरीन कैमरा के साथ 30 जनवरी को लॉन्‍च होने जा रहा Moto G24 Power, जानें स्पेसिफिकेशस

WHATSAPP GROUP
Join Now

Moto G24 Power : स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने हाल ही में Moto G34 5G को ‘सस्‍ती’ कीमत में पेश किया है और अब वह Moto G24 Power नाम से नया स्‍मार्टफोन भारत में लाने जा रही है। मोटोरोला ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया है कि G24 पावर को 30 जनवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। इसे कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। Flipkart पर Moto G24 Power के नाम से एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बना दी गई है। इसमें फोन के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में बताया गया है। डिवाइस को ग्रे और ब्‍लू कलर ऑप्‍शंस में लाया जाएगा। फोन का बैक सपाट है, ज‍िसके टॉप कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल एक उठे हुए फ्रेम वाला है। आइए जानते हैं Moto G24 Power के बारे में क्या खास मिलने वाला है…

खबर ये भी हैं : Tata iCNG Cars : अब CNG के साथ मिलेंगी टाटा की ये 2 नई कार – Tiago और Tigor

Moto G24 Power India launch

Motorola ने अपने X प्लेटफॉर्म के जरिए बताया है कि Moto G24 Power स्मार्टफोन भारत में 30 जनवरी को लॉन्च होगा। यह आने वाला बजट स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और भारत के बड़े रिटेल स्टोर्स पर बिकेगा। Moto G24 Power की कीमत अभी बताई नहीं गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत करीब ₹10,000 होगी, जो कि काफी किफायती है। यह स्मार्टफोन Glacier Blue और Ink Blue रंगों में उपलब्ध होगा।

खबर ये भी हैं : Hero Mavrick 440 : Hero की पॉवरफुल बाइक से उठा पर्दा, डिजाइन देख भूल जाएंगे बुलेट, जानें बुकिंग और डिलीवरी की पूरी डिटेल

स्पेसिफिकेशन (Moto G24 Power)

Moto G24 Power में 6. 6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में 4GB/8GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन हेलियो G85 चिपसेट से लैस है। G24 Power में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ आता है। Moto G24 Power में डॉल्बी एटम्स सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

खबर ये भी हैं : Oneplus 12 : OnePlus के दो धाकड़ फोन 23 जनवरी को होंगे लॉन्च, पावरफुल फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत!

Moto G24 Power : तगड़े फीचर्स और बेहतरीन कैमरा के साथ 30 जनवरी को लॉन्‍च होने जा रहा Moto G24 Power, जानें स्पेसिफिकेशस

डिजाइन (Moto G24 Power)

आने वाला Moto G24 Power अपने पीछे की तरफ दो कैमरा लेंस और एक फ्लैशलाइट के साथ अपने ही खास M लोगो के साथ आता है। मुख्य कैमरे में 50MP का सेंसर है। पीछे का कैमरा थोड़ा ऊपर उठा हुआ है और फोन के पीछे के पैनल में शामिल है। फोन के किनारे सपाट हैं। दायीं तरफ पावर बटन, वॉल्यूम बटन जैसे सभी बटन हैं। बायीं तरफ सिम कार्ड ट्रे है। सामने की तरफ कैमरे के लिए थोड़ा सा छेद और किनारे थोड़े काले हैं। ऊपर हेडफोन जैक है और नीचे चार्जिंग के लिए USB पोर्ट, स्पीकर की ग्रिल और माइक के लिए जगह है।

खबर ये भी हैं : Realme Note 50 : 108MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ Realme हो रहा लॉन्‍च, ये रहे कीमत और फीचर्स

Moto G24 Power : तगड़े फीचर्स और बेहतरीन कैमरा के साथ 30 जनवरी को लॉन्‍च होने जा रहा Moto G24 Power, जानें स्पेसिफिकेशस

कैमरा (Moto G24 Power)

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G24 Power के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई 802. 11ac, ब्लूटूथ 5. 0, जीपीएस, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी-सी पोर्ट और 3. 5mm ऑडियो जैक शामिल है। सिक्योरिटी के लिए साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में मोटो जी24 पावर की लंबाई 163. 49, चौड़ाई 74. 53, मोटाई 8. 99 मिमी और वजन 197 ग्राम है। इसमें IP52-रेटेड वाटर रिपेलेंट चेसिस है।

खबर ये भी हैं : Jio Republic Day Offer : Jio ग्राहकों की हुई मौज, long Validity वाले प्लान के साथ मिल रहे कई तगड़े बेनिफिट, जानें रिपब्लिक डे ऑफर -1

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button