Upcoming Smartphones : इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, मिलेगी दमदार कैमरा क्वालिटी, खरीदने से पहले देखे लिस्ट
Upcoming Smartphones: These great smartphones will be launched this week, will get strong camera quality, see the list before buying

| WHATSAPP GROUP |
|
Upcoming Smartphones : अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। क्योंकि, अगले कुछ दिनों में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। सैमसंग, नथिंग, वीवो, रियलमी सहित अन्य मोबाइल फोन कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन को पेश करने वाले हैं। नीचे हम उन डिवाइसों की लिस्ट दे रहे हैं, जो अगले एक हफ्ते में लॉन्च होंगे। इस लिस्ट में Nothing Phone 2a, Xiaomi 14, Realme 12 जैसे अन्य फोन के नाम शामिल हैं। तो आइए जानते हैं…
खबर ये भी हैं : Hero Vida V1 Plus : सस्ता हुआ Hero का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेंगी 100 किमी की टॉप रेंज, मात्र देने होंगे इतने रूपये
Samsung Galaxy F14 (Upcoming Smartphones)
- लॉन्च डेट – 4 मार्च, दोपहर 12 बजे
- जगह – दिल्ली
- संभावित कीमत – 20 से 25 हजार रुपये
फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही 6000mAh बैटरी सपोर्ट दिया जाएगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट दिया जाएगा। फोन 5 साल सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट में A सीरीज के दो स्मार्टफोन Galaxy A55 और Galaxy A35 को भी लॉन्च किया जा सकता है।
खबर ये भी हैं : Oppo Watch X : AMOLED डिस्प्ले वाली धांसू Smartwatch लॉन्च, 500 mAh बैटरी सहित मिलेंगे ये फीचर्स, जानें कीमत और ऑफर
Nothing Phone (2a) (Upcoming Smartphones)
- लॉन्च डेट – 5 मार्च शाम 5 बजे
- जगह – दिल्ली
- संभावित कीमत – 30 हजार रुपये
फोन में 6.7 इंच 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही Mediatek Dimensity Pro चिपसेट दी जाएगी। फोन 12 जीबी रैम और 50MP ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
खबर ये भी हैं : TVS HLX 150F : TVS ने लॉन्च किया इकोथ्रस्ट इंजन के साथ HLX 150F का नया मॉडल, विदेश में है इसका जलवा, जानें फीचर्स
Realme 12 Plus 5G (Upcoming Smartphones)
- लॉन्च डेट – 6 मार्च
- जगह- मुंबई
- संभावित कीमत – 20 हजार रुपये
यह सेगमेंट फर्स्ट VC कूलिंग वाला स्मार्टफोन होगा। फोन में Sony LYT 600 OIS कैमरा सेंसर दिया जाएगा। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट दी जाएगी। साथ ही यह सेगमेंट बेस्ट 120Hz एमोलेड डिस्प्ले फोन होगा। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।
खबर ये भी हैं : Redmi 13C : धड़ाम से गिरा Redmi 13C स्मार्टफोन का दाम, मिल रहा 1000 रुपये का डिस्काउंट, जल्दी करें ऑर्डर
Vivo V30 series (Upcoming Smartphones)
- लॉन्च डेट – 7 मार्च,
- जगह – ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
- संभावित कीमत – 25 से 35 हजार
Vivo V30 और Vivo V30 Pro को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 6.78 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही स्नैपड्रैगन 7 जेन 2 चिपसेट सपोर्ट मिलेगा। वही प्रो वेरिएंट में Mediatek Dimensity 8200 चिपसेट दी जाएगी। फोन में 50MP सेल्फी कैमरे के साथ 5000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जर दिया जाएगा। (Upcoming Smartphones)
खबर ये भी हैं : Xiaomi 14 : 7 मार्च को Xiaomi 14 स्मार्टफोन की होगी धमाकेदार एंट्री, जानें प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 14 (Upcoming Smartphones)
- संभावित कीमत – 50 से 60 हजार
Xiaomi के दो स्मार्टफोन Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। फोन में 6.36 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। फोन में 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दी जाएगी। फोन 50MP Leica ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में 4610mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
खबर ये भी हैं : LPG Subsidy : LPG सिलेंडर पर सब्सिडी मिल रही है या नहीं? घर बैठे करें चेक…







