बैतूल

Betul Crime Update: बैतूल बना बदलापुर

Betul Crime Update: कमजोर विवेचना का खामियाजा, शहर में दहशत

Betul Crime Update: शहर की शांत फिजा को किसकी नजर लगी कि अपराधिक तत्व बेलगाम है, कहीं हत्या हो जाती है तो कुछ दिन बाद तलवारबाजी, चाकू बाजी तो उभरते बदमाशों के लिए बच्चों का खेल हो गई है। पुलिस के दावों में हथियारों का जखीरा भी पकड़ता है, तमच्चे बेचने वालों को भी पुलिस ढूंढ ढूंढ कर दबोच लेती है, अपराध का ग्राफ भी बढ़ता है, बावजूद कमजोर विवेचना के चलते आरोपी जितनी जल्दी जमानत ले रहे हैं उसको लेकर पुलिसिया विवेचना पर सवाल उठते हैं तो अपराधियों में बदले की भावना बलवती हुृई है,

पिछले तीन दहशत फैलाने वाले अपराधों की पृष्ठभूमि में जाने के बाद पता चलता है कि यह वारदातें बदला लेने की नियत से की गई थी, जो कहानी इन अपराधों से जुड़े सूत्र साझा करते हैं, उसे देखकर समझ आता है कि पुलिस पर भरोसा करने की जगह नवयुवक अपने हिसाब से बदला लेने की कोशिश में जुट गए थे। 

Betul Crime Update: बैतूल बना बदलापुर
Betul Crime Update: बैतूल बना बदलापुर

वहीं अपहरण जैसे मामले परोसने वाली पुलिस आरोपी को जमानत का पूरा मौका दे रही है, वहीं इस वारदात के बाद भी बदले की कहानी सामने आने का अंदेशा सोशल मीडिया पर लाइव आकर परोसा भी जा रहा है।

Betul Crime Update: प्रकरण – 1

खंजनपुर में चाकूबाजी

तकरीबन एक माह पहले खंजनपुर क्षेत्र में तीन युवक चाकू से दहशत फैलाते हैं पुलिस मामला दर्ज करती है और इसके पीछे भी पुरानी रंजिश की कहानी सामने आती है,

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात के कुछ दिनों पहले चाकूबाजी करने वाले युवकों में से एक युवक को कालापाठा क्षेत्र से उठाकर कुछ युवकों ने जमकर बेल्ट और डंडों से पीटा था पीडि़त युवक पर पुलिस के पुृराने मुकदमे भी थे जिसके चलते पुलिस की शरण में जाने से बेहतर युवक ने बदले की ठानी और अपने दोस्तों के साथ दहशत फैलाने के लिए चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। 

Betul Crime Update: कमजोर विवेचना का खामियाजा, शहर में दहशत

Betul Crime Update: प्रकरण – 2

भग्गूढाना में नाबालिग की हत्या

बच्चों में तो मानों गेंगेस्टर बनने का चस्का सवार है, पिछले दिनों लोहिया वार्ड के प्राचीन माता मंदिर के निकट नाबालिग की हत्या के पीछे भी पुरानी रंजिश सामने आई थी आरोपी भी बाल अपचारी है। ऐसे घटना क्रम के पीछे की कहानी पलटाने पर पता चलता है कि पहले भी आरोपी ने मृतक युवक पर हमला किया था जिसके बाद दोनों में रंजिश चलती रही, वारदात वाली रात साथ वाले आरोपियों का हौसला मिलने से बाल अपचारी की बदले की भावना को आग मिली जिसमें एक परिवार का वारिश नहीं रहा।

समय समय पर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं बावजूद पुलिस की कमजोर विवेचना का फायदा लेकर आरोपियों को ना सिर्फ जमानत मिल जाती है वहीं पुलिस से भय भी कम हो जाता है।

Betul Crime Update: प्रकरण – 3

तलवारबाजी के बाद टशन

कोठीबाजार क्षेत्र में हुई तलवारबाजी के बाद आरोपियों की कहानी टटोली तो जूते की दुकान से पूरा मामला बिगडऩे और बदला लेने के लिए साथियों को बुलाने से शुरू हुई एक पक्ष के लोग क्रिकेट खेलकर आ रहे थे तो उनके पास बल्ला और स्टेंप थे, दूसरे पक्ष ने तलवार बुलवाली और क्षेत्र में दहशत का नंगा नाच हुआ।

मामला यहीं खत्म नहीं हुृआ, पुलिस ने आरोपियों का तथाकथित जुलूश भी निकाला बावजूद उसी दिन शाम को जेल के सामने कुछ लोगों ने जश्न की तैयारियां करने के लिए बाजे भीे बुलाए थे अब ये बाजे किसके लिए थे ये पुलिस के लिए जांच का विषय हो सकता है, लेकिन जिस तरह का नजारा था उसे देखकर प्रतीत होता रहा कि कोई उभरता बदमाश फिर छूट गया है।

Betul Crime Update: बैतूल बना बदलापुर

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button