Betul Samachar : गोवंश तस्करी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही राष्ट्रीय हिंदू सेना
Betul Samachar: Rashtriya Hindu Sena is playing an important role in stopping cattle smuggling.
आयशर में ठूस ठूस कर भरे 40 नग गौवंश को राष्ट्रीय हिंदू सेना ने कराया आजाद

Betul Samachar : (बैतूल)। राष्ट्रीय हिंदू सेना की सक्रियता से सोमवार को 40 गोवंश तस्करों के चुंगल से आजाद हो गए। गोवंश तस्करों ने बड़ी ही चालाकी से डबल पार्टीशन में आयशर ट्रक के अंदर उपर कैरेड और भूसों की बोरी और नीचे गोवंशों को भरकर रखा था।
दम घुटने से 7 नग गौवंश की मौत हो गई है। हिंदू सेना के पदाधिकारियों को जब तस्करी की भनक लगी तो उन्होंने ट्रक का 6 किलोमीटर तक पीछा किया, घेराबंदी कर वाहन रोककर तस्करों को पुलिस के हवाले किया, वहीं गोवंश को माँ ताप्ती गौ शाला भयावाडी भेजा गया।
राष्ट्रीय हिंदू सेना युवा ज़िला अध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया सुबह तकरीबन 8 बजे राष्ट्रीय हिंदु सेना के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय को सूचना मिली थी कि लाल कलर के आयशर गाड़ी क्रमांक सीजी-15, डीजेड,3576 में गौवश भरे हुए हैं जो होशंगाबाद होते हुए बैतूल से महाराष्ट्र कत्लखाने जा रही है। सूचना के आधार पर गाड़ी को पकड़ने की योजना भारत भारती के पास बनाई गई। वरिष्ठ सहयोगी संजय दाभडे ने बताया कि गौवंश से भरी गाड़ी को उड़दन पर रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने वहां को सरपट भगाया। 6 किलोमीटर पीछा करने के बाद सोनाघाटी कटी पहाडी के पास वाहन रोकने में सफलता हासिल हुई।

प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पवार ने बताया कि- गौ तस्करों ने गाड़ी को कोई पहचान ना सके इसीलिए उपर से केरेड बोसोन की बोरियां एवं गद्दे जाली के उपर बिछा कर चारों और से धरमा कोल एवं तिरपाल बांध कर गोवंश को छिपा दिया था। गोवंश को सास लेने के लिए हवा भी नहीं पहुंच रही थी।
पूर्व में भी पकड़ाया था तस्कर
प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि गोवंश से भरी गाड़ी चालक एवं कांडक्टर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। पूर्व में संगठन व्दारा आठनेर में पकड़े गए वहां में यही तस्कर मौजूद थे। पुलिस ने इन्हें मुख्य आरोपी बनाया था, इसके बावजूद यह लगातार गोवंश की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।
कार्रवाई में पुलिस विभाग से-एएसआई राज पहाडे, एएसआई मुकेश ठाकुर, आरक्षक संतोष चौरे, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, राष्ट्रीय हिन्दू सेना के सदस्य ज़िला प्रभारी सुरेंद्र राठौर, बलराम घिडोडे, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख राजा कुंभारे, प्रखंड मंत्री, मनोज यादव, गब्बर राठौर महत्वपूर्ण भूमिका रही।



