MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को क्या मिलेगा अतिरिक्त शगुन? जानें अगस्त की 39वीं किस्त पर लेटेस्ट अपडेट
MP Ladli Behna Yojana: What additional gifts will beloved sisters receive this Rakshabandhan? Learn the latest updates on the 39th installment for August.
MP Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राखी का त्योहार नजदीक आते ही ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं। अगस्त महीने की आने वाली 39वीं किस्त को लेकर लाभार्थी महिलाएँ लगातार यह सर्च कर रही हैं कि इस बार उनके खातों में नियमित राशि के अलावा कोई विशेष रक्षाबंधन शगुन या बोनस मिलेगा या नहीं।
MP Ladli Behna Yojana: वर्तमान में मिल रहे हैं ₹1500, ₹3000 तक पहुंचेगी राशि
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा योजना में संशोधन करने के बाद से लाड़ली बहनों के खातों में अब हर महीने ₹1500 की नियमित आर्थिक सहायता राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही मंच से कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि विपक्ष द्वारा योजना बंद होने की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस मासिक राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह तक पहुंचाया जाएगा।
MP Ladli Behna Yojana: बोनस राशि और किस्त की तारीख पर आधिकारिक घोषणा का हो रहा इंतजार
पिछले साल रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बहनों को ₹250 की अतिरिक्त शगुन राशि का विशेष उपहार दिया गया था। यही वजह है कि इस बार भी बहनों के बीच यह उम्मीद जताई जा रही है कि यदि सरकार ₹250 का बोनस देने का निर्णय लेती है, तो अगस्त महीने में उनके खातों में कुल ₹1750 की राशि आ सकती है। हालांकि, न्यूज़ लिखे जाने तक राज्य सरकार या महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रक्षाबंधन बोनस देने या अगस्त की किस्त जारी करने की किसी विशेष तारीख और भव्य कार्यक्रम की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
MP Ladli Behna Yojana: किस्त रुकने से बचाने के तुरंत करें यह कार्य
MP Ladli Behna Yojana: विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिन बहनों की किस्तें पूर्व में रुकी हुई हैं या इस बार रुकने का अंदेशा है, वे तुरंत अपने बैंक खातों की स्थिति की जांच कर लें। योजना का लाभ सुचारू रूप से पाने के लिए बैंक खाते में डीबीटी सेवा का सक्रिय होना और आधार ई-केवाईसी का पूरा होना अनिवार्य है। जिन महिलाओं के खातों में यह तकनीकी प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उनकी अगस्त महीने की ₹1500 की नियमित किस्त अटक सकती है।
- यह भी पढ़ें: Property Dispute After Registry: रजिस्ट्री के बाद भी अधूरी कहानी, जाने प्रॉपर्टी में छिपी कौन-सी परेशानी?
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।



