Tree Farming : इस पेड़ की खेती से होगी छप्परफाड़ कमाई, मार्केट में हैं जबरदस्त डिमांड, जानिए पूरा तरीका
Tree Farming: Cultivation of this tree will bring huge income, there is huge demand in the market, know the complete method.

| WHATSAPP GROUP |
|
Tree Farming : भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं। कोरोनाकाल में भी लोगों ने देखा कि कैसे किसानों ने देश की अर्थव्यवस्था में मदद की। लेकिन इन सबके बावजूद किसान ज्यादा कमाई नहीं कर पाते हैं। दरअसल, इसके पीछे की मुख्य वजह ज्यादातर किसानों का पारंपरिक खेती करना है। जो किसान पारंपरिक फसलों के बजाए अन्य लाभ देने वाली फसलों की खेती करते हैं, वे लखपति और करोड़पति तक बन जाते हैं।
इसी तरह मालामाल करने वाली खेती पेड़ों की खेती है। हालांकि, इसमें समय जरूर लगता है, लेकिन जब पेड़ तैयार होते हैं, तो लाखों और करोड़ों का फायदा देकर जाते हैं। आज हम आपको एक पॉपुलर पेड़ की खेती करने का तरीका बता रहे हैं, जिसके जरिए आप कुछ ही सालों में ही जमकर मुनाफा कमा सकते हैं। (Tree Farming)
खबर ये भी हैं : Business Idea : बंपर कमाई के लिए शुरू करें घर बैठे ये शानदार बिजनेस, बन जाएंगे करोड़पति
कितना होना चाहिए तापमान? (Tree Farming)
पॉपुलर की खेती करने के लिए कोई बहुत अलग तापमान की जरूरत नहीं है। यदि आपके राज्य का तापमान पांच डिग्री से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, तो फिर आप अपने खेत में पॉपुलर पेड़ की खेती कर सकते हैं। इसकी खेती के लिए एल्कलाइन और सैलाइन मिट्टी से बचें। जैविक पदार्थ से भरपूर उपजाऊ दोमट मिट्टी में पेड़ को उगाने पर सर्वोत्तम परिणाम मिलता है। पॉपुलर की खेती के लिए मिट्टी का आदर्श पीएच 5.8 से 8.5 के बीच होना चाहिए। जी 48, पॉपुलर वैरायटी है, जोकि पंजाब, हरियाणा और यूपी में उगाया जाता है। डब्ल्यू 22 हिमाचल प्रदेश, पठानकोट और जम्मू में उगाया जाता है। वहीं, इसकी अन्य वैरायटी में W 32, W 39, A 26, S 7, C 15, S 7 आदि हैं। (Tree Farming)
खबर ये भी हैं : Business Idea : कम इनवेस्टमेंट से शुरू करें ये धांसू बिजनेस, हर महिने होगा तगड़ा मुनाफा, जानें पूरी डिटेल -1
कहां से मिलेंगे पौधे? (Tree Farming)
अगर आप पॉपुलर के पौधे को खरीदना चाहते हैं तो आप देहरादून के वन अनुसंधान यूनिवर्सिटी, गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय, मोदीपुर में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल आदि के केंद्रों से ले सकते हैं। किसानों को पॉपुलर के पौधे रखे हुए नहीं लगाने चाहिए। उससे पेड़ ज्यादा मजबूत नहीं उगते हैं। पॉपुलर के पौध को पेड़ से अलग करने के तकरीबन चार दिनों के भीतर ही उसे बैठा दिया जाना चाहिए। (Tree Farming)
खबर ये भी हैं : Business Idea: सिर्फ 20 हजार रुपये से घर बैठे स्टार्ट करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई -1
रोपाई का तरीका (Tree Farming)
पॉपलर का पेड़ (Poplar Tree) गहरी उपजाऊ अच्छे जल निकास वाली मिट्टी में अच्छा होता है। इसे कलमों द्वारा 2×2 फीट दूरी पर नर्सरी में लगाया जा सकता है और अगले वर्ष पौधों को खेत में लगा सकते हैं। नर्सरी में कमलें लगाने से पहले कैप्टॉन या डायथेन (0. 3%) घोल में डुबोएं ताकि रोगों से बचाव रहे। पौधों को 3 फीट गहरे गड्ढे खोदकर ऊपर की आधी मिट्टी में गोबर की सड़ी-गली खाद मिलाकर भरें और पूरा पानी लगाएं। (Tree Farming)
पौधों को मेड़ों पर लाइन में 10 फीट दूरी पर और सिंचाई नाली के दौनों ओर लाइन में 7 फीट दूरी पर लगाएं। पॉपलर के पेड़ (Poplar Tree) की लकड़ी बहुत हल्की होती है। हल्के सामान बनाने के यह बहुत काम आती है। इसके अलावा कई प्रकार के प्लाईवुड, दरवाजे, बोर्ड, कमर्शियल और डोमेस्टिक फर्नीचर और सैटरिंग मटेरियल बनाए जाते हैं। इससे वुडन का सजावटी सामान, माचिस की तीलियां, क्रिकेट बल्ला, विकेट, कैरमबोर्ड और गोटियां, दियासलाई आदि सामान भी बनता है।
खबर ये भी हैं : Business Idea : Share Market में पैसे निवेश करते समय, इन गलतियों को करने से बचें, नहीं होगा कोई नुकसान
कितनी होगी कमाई (Tree Farming)
कोई भी खेती करने से पहले उससे होने वाली कमाई पर सबसे पहले ध्यान जाता है। यदि आप पॉपुलर की खेती कर रहे हैं तो आपको इससे बंपर कमाई हो सकती है। पॉपुलर के पेड़ों की लकड़कियां 700-800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकती हैं। एक पेड़ का लट्ठ आसानी से 2000 रुपये तक बिकता है। अगर पॉपुलर के पेड़ों की सही तरीके से देखभाल की जाए तो एक हेक्टेयर में 250 पेड़ तक उगाए जा सकते हैं। जमीन से एक पेड़ की ऊंचाई तकरीबन 80 फीट तक होती है। आप एक हेक्टेयर की पॉपुलर की खेती से छह से सात लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। (Tree Farming)
खबर ये भी हैं : Business Idea : कम पैसे में घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस होगी तगड़ी कमाई





