Betul Fire Breaking News: कबाड़ी की दुकान में लगी भयंकर आग
Betul Fire Breaking News: A massive fire broke out in a junk shop
Betul Fire Breaking News: शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बसंत पेट्रोल पंप के सामने स्थित रसीद कबाड़ी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं और लपटों से घिर गया।

Betul Fire Breaking News: दमकल की गाड़ियां लगातार कर रहीं आग बुझाने का प्रयास
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 20 दमकलों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका।
Betul Fire Breaking News: जिलेभर से बुलाए जा रहे अतिरिक्त दमकल वाहन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अन्य दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कबाड़ सामग्री अधिक होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

Betul Fire Breaking News: सुरक्षा के लिए आसपास का क्षेत्र कराया गया खाली
घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराने की भी कार्रवाई शुरू कर दी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं।
Betul Fire Breaking News: आग बुझाने का अभियान जारी
फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आग बुझाने का अभियान जारी है।
- यह भी पढ़ें : Betul Bus Drivers Negligence: बस चालकों की मनमानी पर लगाम कब? कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



