बैतूल
Chhindwara News : पेट्रोल पंप पर काम करते समय 4 लोगो को लगा करंट 1 व्यक्ति की हुई मौत
छिंदवाड़ा/तमिया : तमिया तहसील के ग्राम बिजोरी के पास बन रहे नव निर्मित पेट्रोल पंप पर काम करते समय मिक्चर मशीन में अचानक करंट आ जाने से 4 मजदूरों को करंट लग गया। जिन्हें तत्काल ही 108 के पायलेट सत्यम पवार, डॉ. दुर्गेश साहू, पायलेट रणधीर सिंह वेस, डॉ लक्मण पवार, ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर तामिया हॉस्पिटल लेकर आए।जहां डॉक्टर ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वही 3 मजदूर घायल बताए जा रहे है। मृतक अरविंद पिता दलपति भारती उम्र 20साल निवासी भोडियापानी बताया है। वही अन्य घायल व्यक्ति राकेश पिता पिटलू भारती,आशीष पिता मंगलू भारती,मोहन पिता दर्शनलाल भारती, जिनका प्राथमिक इलाज तामिया हॉस्पिटल में करने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। यह घटना तामिया मुख्यालय से लगभग 7 किमी पर नव निर्मित पेट्रोल पंप की बताइ जा रही है।



